{"vars":{"id": "123258:4912"}}

भिवानी में शराब लेने गए युवक की हत्या 

 

हरियाणा के भिवानी में एक युवक की हत्या कर दी गई। जिले के गांव पुर में युवक को उस वक्त पीटा गया, जब वह शराब ठेके पर शराब लेने गया हुआ था।

इसी दौरान वहां उस पर ताबड़तोड़ लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

 मृतक की पहचान गांव पुर निवासी 34 वर्षीय अजीत के रूप में हुई है। वह पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। वह अविवाहित था और पशु पालक था। वह भेड़-बकरियों पालता था। घटना के अनुसार 19 अक्टूबर की शाम को वह गांव में ही शराब ठेके पर शराब लेने गया था। जहां उसके साथ किसी बात को लेकर ठेकेदार और सेल्समैन के साथ झगड़ा हो गया।

 झगड़े की सूचना मिलने पर अजीत का बड़ा भाई धीरा मौके पर पहुंचा। उसके सामने भी ठेकेदार और सेल्समैन ने उसे डंडों से पीटा। भाई ने किसी तरह बीच-बचाव किया था। धीरा ने बताया कि पिटाई से उसके भाई की हालत ज्यादा खराब हो गई थी। वह उसे वहां से घर चलने की बात कह रहा था। लेकिन वह नहीं चला। मौके पर अजीत के दो दोस्त भी खड़े थे।

 जिन्होंने कहा कि वह उसे कुछ देर तक घर ले आएंगे। कुछ देर बाद उसके दोस्त अजीत को घर ले गए। घर आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। जहां वह तीन दिन उपचाराधीन रहा। इसके बाद उसे छुट्‌टी दे दी गई। धीरा का कहना है कि छुट्‌टी के बाद भी अजीत की सेहत में ज्यादा सुधार नहीं लगा था। वह अक्सर बीमार रहता था।

धीरा ने बताया कि तोशाम स्थित उसकी बहन के घर पर बच्चा होने के उपलक्ष में जागरण करवाया हुआ था। इसी में शामिल होने के लिए 31 अक्टूबर को धीरज वहां गया था। जहां शनिवार सुबह करीब 4 बजे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने भर्ती न कर उसे वापस घर ले जाने को कहा। परिवार वाले उसे वापस घर पहुंचे। जहां कुछ देर बाद देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसके शव को भिवानी स्थित उनके गांव में लाया गया। यहां से उसके भाई धीरा ने पुलिस को शिकायत दी है।