मनीषा हरित को बीटेक व एमटेक में मिला गोल्ड
भिवानी।
स्थानीय टीआईटीएस कॉलेज की छात्रा एवं न्यू भारत नगर निवासी मनीषा हरित पुत्री सुरेश शर्मा ने बीटेक व एमटेक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से टॉप करने पर टीआईटीएस कॉलेज भिवानी में 8 नवंबर को आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान मुख्य अतिथि राज्यपाल प्रो. अशिम कुमार घोष ने गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
इसके साथ-साथ उन्होंने छात्राओं को मनीषा से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश भी दिया। मनीषा हरित के पिता सुरेश शर्मा भारतीय वायु सेना से मास्टर वारंट ऑफिसर के पद से सेवानिवृत हैं और अब भिवानी जिला न्यायालय में अधिवक्ता हैं तथा माता बबीता शर्मा एक शिक्षिका हैं।
सुरेश शर्मा ने बताया कि पुत्री मनीषा हरित बचपन से ही होनहार है और उसका एक सपना है कि वे बड़ी इंजिनियर बन कर देश की सेवा करें। इसी सपने को पूरा करने में लगी हुई है जिसमें विद्या नगर निवासी उनके पति संदीप भारद्वाज, ससुर कृष्ण भारद्वाज व अन्य सदस्यों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में शिक्षा की अलख भी जगा रही हैं। मनीषा हरित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता सुरेश शर्मा, माता बबीता शर्मा, पति संदीप भारद्वाज, ससुर कृष्ण भारद्वाज समेत सभी परिजनों को दिया।