{"vars":{"id": "123258:4912"}}

भिवानी में मनीषा की श्रद्धांजलि सभा

 

भिवानी में लेडी टीचर मनीषा की आत्मिक शांति के लिए आज श्रद्धांजलि सभा हो रही है। इसमें दूरदराज से लोग आकर मनीषा के पिता संजय को ढांढस बंधा रहे हैं।

मनीषा 11 अगस्त को घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद लापता हो गई। 13 अगस्त को उसकी लाश मिली।

इसके बाद परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए धरना लगा दिया। मनीषा के 3 बार पोस्टमॉर्टम हुए और अब जांच CBI के हवाले कर दी गई है।

पिता संजय नेकहा, 'हम इसी उम्मीद में हैं कि बेटी को जल्द से जल्द न्याय मिलेगा। सरकार ने एक झटके में CBI से जांच कराने की बात तो मान ली। अब CBI जल्द जांच कर चार्जशीट पेश करे।'

संजय को इस बात का मलाल है कि लोकल पुलिस उन लोगों को परेशान कर रही है, जिन्होंने मनीषा के परिवार का साथ दिया। पिता ने कहा- 'प्रशासन से हाथ जोड़कर अपील है कि ऐसा न करे। उन लोगों ने तो हमारे लिए आवाज उठाई थी।'

इसी बीच भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने अपने युवा प्रदेशाध्यक्ष रवि आजाद को पद से निष्कासित कर दिया है। रवि आजाद मनीषा के समर्थन में हुए धरने में शामिल हुए थे।