मनीषा डेथ मिस्ट्री, पिता का दावा- परिवार पर शक नहीं
Oct 23, 2025, 17:27 IST
भिवानी में 19 वर्षीय लेडी टीचर मनीषा की मौत मामले में जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम को परिवार पर कोई शक नहीं है। यह बात मनीषा के पिता संजय ने एक एप से बातचीत करते हुए कही है।
भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण के निवासी संजय कुमार ने कहा कि CBI की टीम परिवार से कई बार पूछताछ कर चुकी है। इस दौरान परिवार पर शक वाली कोई बात सामने नहीं आई। ऐसी चर्चा जरूर शुरू हुई थी, लेकिन सब अफवाह निकलीं। संजय ने कहा कि CBI को मर्डर के सबूत मिले हैं। उनके आधार पर CBI हत्या की जांच कर रही है।
बता दें कि ढाणी लक्ष्मण निवासी मनीषा 11 अगस्त 2025 को प्ले स्कूल में पढ़ाने गई थी। वहां से वापस नहीं आई और लापता हो गई। मनीषा का शव 13 अगस्त को गांव सिंघानी गांव के खेतों में मिला था। तभी से यह मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है।