{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Dharm Sena National President Tour: भिवानी के कई गांवों में पहुंचे मोहित चौधरी, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर गिनाईं योजनाएं

धर्म सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित चौधरी ने भिवानी के तोशाम हलके के कई गांवों का दौरा किया। सरकार की योजनाएं गिनाईं।
 

युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित चौधरी का तूफानी दौरा : ग्रामीणों को बताईं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियां

कागजों तक सीमित ना रहकर धरातल पर अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही सरकार की योजनाएं : मोहित चौधरी

भिवानी, 06 सितंबर : धर्म सेना (न्यास) के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह के सुपुत्र मोहित चौधरी ने रविवार को तोशाम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनसंपर्क अभियानों के जरिए ग्रामीणों से सीधा संवाद साधा और केंद्र व प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मोहित चौधरी ने तोशाम हलके के कतवार, ढाणी कतवार, बुसान, साहलेवाला, हसान, रोढ़ा और देवावास गांवों का दौरा किया।

हर गांव में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। विभिन्न गांवों में चौपालों को संबोधित करते हुए धर्म सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश और प्रदेश के सर्वसमावेशी विकास के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। आज सरकार की योजनाएं कागजों तक सीमित न रहकर धरातल पर पारदर्शी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं को सीधे तौर पर योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मोहित चौधरी ने ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, युवाओं के लिए बिना पर्ची-बिना खर्ची की पारदर्शी रोजगार नीति और ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए चलाई जा रही परियोजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे इन सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

स्थानीय लोगों ने हलके की समस्याओं के साथ-साथ विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव भी रखे, जिस पर मोहित चौधरी ने सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह के माध्यम से सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय जन प्रतिनिधि, धर्म सेना के सदस्य तथा भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर  पंकज कौशिक, सतीश सांगवान, जिला अध्यक्ष धर्म सेना मास्टर अश्वनी कुमार, जिला महामंत्री धर्म सेना मास्टर सुनील सुरा व जयप्रकाश बराला, रोशन यादव, अनिल झाझडिया, पवन पंघाल, सज्जन संडवा, कर्मबीर भाकर, सुमेर ढाणी कतवार, पवन बीडीसी, वजीर बुसान, मोहन सरपंच, अनिल सहलेवाला जयबीर मूंड, चंद्रभान सरपंच सहलेवाला, सुरेन्द्र बडेसरा, ऋषि सहलेवाला, अजय हसान, शेर सिंह रोढ़ा, बलजीत देवास, सुनील लांबा, गोरधन देवास, योगेश बुढ़ेडी सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय जन प्रतिनिधि, धर्म सेना के सदस्य तथा भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।