Skill Development Center Inauguration News: तोशाम में महिलाओं के लिए खुला स्किल डेवलपमेंट सेंटर, सांसद धर्मबीर सिंह ने किया शुभारंभ
महिलाओ के लिए विशेष स्किल डेवलपमेंट और स्वावलम्बी बनाने की दिशा में यह सेंटर होगा कारगर साबित:- धर्मबीर सिंह
सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने किया तोशाम में लड़कियों के लिए स्किल डेवलपमेंट और लाइव कोचिंग सेंटर का शुभारंभ:-
एकल ग्रामोउत्थान फाउंडेशन के सौजन्य से महिलाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट के चार कोचिंग कोर्स का किया लोकार्पण :-
तोशाम, 05 नवम्बर। भिवानी महेंद्रगढ़ लोक सभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की दिशा में, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के नए कौशल विकास केंद्र का आज वीरवार को तोशाम में भव्य उद्घाटन किया। यह केंद्र सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह द्वारा तोशाम में सिवानी रोड़ पर स्थित आपने आवास पर संचालित किया गया है। यह केंद्र विशेष रूप से महिलाओं को समर्पित एकल का पहला केंद्र है तथा एकल ग्रामोत्थान का भी पहला ऐसा केंद्र है जहाँ पुस्तकालय का भी संचालन किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओ के लिए विशेष स्किल डेवलपमेंट और स्वावलम्बी बनाने की दिशा में यह सेंटर कारगर साबित होगा।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह उपस्थित रहे, साथ ही तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के ट्रस्टी एवं बीएलजेएस कॉलेज के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र जिंदल /एस.के. जिंदल ने की। इसके अलावा एकल के ग्रामोत्थान के अन्य पदाधिकारी भी ऑनलाइन जूम के माध्यम से इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस केंद्र को श्री बनवारी लाल जिंदल सुई वाला एजुकेशनल ट्रस्ट का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री धर्मबीर सिंह जी ने ग्रामीण भारत में 'एकल' द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक व विकास कार्यों को सराहा। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि एकल ग्रामोउत्थान फाउंडेशन द्वारा चलाया जाने वाले सेंटर का उद्देश्य तोशाम और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ को बड़े शहरों जैसी कोचिंग के लिए बाहर न जाना पड़े। बिना फीस के घर के पास ही उन्हें देश के बेस्ट टीचर्स से पढ़ने का मौका मिले। इलाके में जन सहयोग से ऐसे 10 परीक्षण केंद्र और भी खोले जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि इस कौशल विकास केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। केंद्र के माध्यम से महिलाओ को तकनीकी और व्यावसायिक कौशलों का प्रशिक्षण देकर स्वावलम्बी बनने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत, शिक्षित भारत, स्वच्छ भारत,
सँस्कारित भारत के सपने को साकार कर रहे। उन्हीने कहा कि 142 करोड़ के हर भारतीय नागरिक के सकारात्मक दृष्टिकोण की भागीदारी से ही 2047 में विश्व में विकसित भारत का डंका बजेगा।
विशिष्ट अतिथि श्री एस. के. जिंदल ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि एक महिला का शिक्षित और कुशल होना पूरे परिवार व समाज की उन्नति का आधार बनता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और रोजगारपरक कौशल पहुँचाने के लिए एकल ग्रामोत्थान के प्रयासों को अनुकरणीय बताया।
कार्यक्रम के दौरान श्री लक्ष्मी नारायण गोयल, चेयरमैन, ट्रस्ट बोर्ड, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन एवं श्री ललान शर्मा, केन्द्रीय अभियान प्रमुख, एकल अभियान ने भी जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पुस्तकालय के माध्यम से ज्ञान का प्रसार करने का यह प्रयास 'ग्राम उत्थान' के संकल्प को साकार करेगा। साथ ही उन्होंने एकल के माध्यम से गौ आधारित खेती के विभिन्न कार्यों की भी चर्चा की।
यह नया केंद्र विशेष रूप से महिलाओं के लिए विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम जिसमें ब्यूटीशियन, सिलाई कढ़ाई, बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग और पुस्तकालय की सुविधा प्रदान करेगा।
इस अवसर पर बीडीपीओ अमित कुमार, एसएचओ ओपी यादव, सरपंच राजेश तंवर, सरपंच वीरेंदर बागनवाला, अश्विनी मास्टर, रामफल टाला,पूर्व जिला खेल अधिकारी जय सिंह, पूर्व मैनेजर सुमेर सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक व अधिकारी गण उपस्थित रहे।