{"vars":{"id": "123258:4912"}}

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 133वें एपिसोड में आत्मनिर्भर भारत और कलपक्कम रिएक्टर की सफलता का किया जिक्र:-
 

सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह:- 

सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने तोशाम में सुना मन की बात' के 133वें एपिसोड

 

तोशाम, 26 अप्रैल।
सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 133वें एपिसोड में आत्मनिर्भर भारत और कलपक्कम रिएक्टर की सफलता का जिक्र किया है।
भिवानी महेंद्रगढ लोक सभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह रविवार को तोशाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात' के 133वें एपिसोड को वर्चुअल 
लोगों के साथ बैठ कर सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि 133 वें एपिसोड के माध्यम से प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को आत्मनिर्भरता और तकनीकी नवाचार के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महात्मा बुद्ध से लेकर सुभाष चंद्र बोस की जयंती का स्मरण करते हुए देश की सांस्कृतिक विरासत को भी रेखांकित किया गया।जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री ने आगामी जनगणना को 'दुनिया का सबसे बड़ा अभियान' बताते हुए देशवासियों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की और कहा कि यह सरकारी कार्य न होकर एक सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं बच्चों के लिए संदेश में छुट्टियों के समय का जिक्र करते हुए पीएम ने बच्चों से अपील की कि वे सिर्फ मनोरंजन ही न करें, बल्कि कुछ नया रचनात्मक सीखने का प्रयास भी करें।


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 133वीं कड़ी में देशवासियों के साथ अपने विचार साझा किए। इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने मुख्य रूप से भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता, परमाणु ऊर्जा और युवा पीढ़ी के कौशल विकास पर जोर दिया। 133वीं 'मन की बात' के मुख्य बिंदुओ में कलपक्कम रिएक्टर पर गर्व जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के कलपक्कम में फास्ट ब्रीडर रिएक्टर की 'क्रिटिकैलिटी' प्राप्त करने की ऐतिहासिक उपलब्धि का उल्लेख किया। उन्होंने इसे देश के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया और कहा कि यह भारत के परमाणु ऊर्जा सफर में एक मील का पत्थर है।
वैज्ञानिक प्रगति को प्रगति से जोड़ते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत विज्ञान को राष्ट्र निर्माण से जोड़कर देख रहा है। उन्होंने सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम को औद्योगिक विकास, ऊर्जा क्षेत्र और स्वास्थ्य सेवा के लिए वरदान बताया।
नवीकरणीय ऊर्जा पर जोर देते हुए सौर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका की सराहना करते हुए, उन्होंने कहा कि यह एक टिकाऊ भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
फोटो कैप्शन:- सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह लोगों के साथ बैठ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए।
*********