NCC Camp Bhiwani: एनसीसी कैडेट्स ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर; NDRF ने दी विशेष ट्रेनिंग
भिवानी के बीआरसीएम बहल में एनसीसी कैंप के 8वें दिन NDRF टीम ने कैडेट्स को आपदा प्रबंधन, राहत कार्य और प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया। जानें शिविर की मुख्य गतिविधियां।
May 18, 2026, 18:10 IST
11 हरियाणा बटालियन एनसीसी भिवानी के कमांडिंग ऑफिसर रितेश रंजन के नेतृत्व में बीआरसीएम बहल में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 164 के आठवें दिन कैडेट्स को NDRF के इंस्पेक्टर यतेन्द्र के नेतृत्व में 7 बटालियन बठिंडा की टीम पहुंची और उन्होंने अपनी टीम के साथ विभिन्न आपदा प्रशिक्षण बिंदुओ को विस्तार से समझाया जिसमें विशेष रूप से आपदा प्रबंधन के मूल सिद्धांत,बचाव और राहत कार्य,आपदा के प्रकार और उनके प्रभाव,आपदा प्रतिक्रिया योजना, बचाव उपकरणों का उपयोग, प्राथमिक चिकित्सा और आपदा चिकित्सा, संचार और समन्वय, खोज और बचाव तकनीक, खतरनाक सामग्री का प्रबंध, मानसिक स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन, सामुदायिक भागीदारी और जागरूकता, आपदा प्रतिक्रिया में तकनीक का उपयोग आदि इन प्रशिक्षण बिंदुओं पर ध्यान देकर एनसीसी के कैडेट्स आपदा प्रबंधन में अपनी क्षमताओं को मजबूत बना सकते हैं। इसके पश्चात डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल एंटोनी हेनरी सेल्वम द्वारा टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कैंप एडजुडेंट फर्स्ट ऑफिसर राजेश कुमार ने बताया कि इस वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को ड्रिल का उद्देश्य व अच्छी परेड कमांड का आदेश, साइजिंग एवं फार्मिंग, सलामी देना, मार्चिंग, मार्च करते हुए मुड़ना और घूमना, कदम चाल, सहस्त्र ड्रिल, राइफल के साथ सैल्यूट,समान गार्ड, गार्ड माउंटिंग की प्रक्रिया को विस्तार से सिखाया गया। एनसीसी ऑफिसर द्वारा संचार कौशल के प्रकार बारे जानकारी दी गई। इसके साथ साथ मानचित्र अध्ययन के विषय में मानचित्र के प्रकार, मानचित्र की सीमाएं, सैनिक मानचित्र, सांकेतिक चिन्ह, मापक,ढलान, ढलान की माप, भू आकृतियां, ग्रिड प्रणाली, नॉर्थ के प्रकार, बीयरिंग निकालना, कम्पास द्वारा डिग्री सेट करना, मानचित्र सेट करना, मानचित्र पर अपनी स्थिति ज्ञात करना आदि भी सिखाया गया। कैंप के कैडेट्स के लिए पोस्टर बनाओ, स्लोगन लेखन, प्रस्ताव लेखन, रस्साकसी, म्यूजिकल चेयर, ड्रिल, फायरिंग प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। सभी विजेता कैडेट्स को कैंप के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।