नीट परीक्षा केंद्रों में अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश नहीं होना चाहिए: डीसी
- परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को मिले अनुकूल वातावरण: डीसी
-डीसी साहिल गुप्ता ने डीआरडीए हॉल में शिक्षा अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Jun 13, 2026, 16:20 IST
भिवानी, 13 जून। देशभर के साथ-साथ जिला में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीसी ने सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि नीट परीक्षा केंद्रों में अनाधिकृत व्यक्ति किसी भी कीमत पर प्रवेश नही होना चाहिए। परीक्षा केंद्र के अंदर केवल परीक्षार्थी और परीक्षा केंद्र पर नियुक्त स्टाफ सदस्य ही आएंगे। परीक्षा केंद्रों के बाहर लोगों का जमावड़ा न लगे। नीट के परीक्षा केंद्रों पर पेयजल व बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करें। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में अनुकूल वातावरण मिलना चाहिए। वहीं दूसरी ओर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने भी वीसी के माध्यम से प्रदेशभर के जिलाधिकारियों को नीट परीक्षा के पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से आयोजन को लेकर निर्देश दिए।
डीसी ने नीट परीक्षा को निर्बाध रूप से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के चलते परीक्षा केंद्र के आसपास या शहर में वाहनों से जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। परीक्षा के चलते साइबर सेल की सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रहेगी। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों या बच्चों को भ्रामक करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में बायोमेट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी। उन्होंने परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि बायोमेट्रिक व फ्रिक्सिंग के दौरान भी बच्चों को परेशानी न होने दें। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में हों। शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
इस दौरान केंद्रीय विद्यालय पालुवास के प्राचार्य एवं परीक्षा सिटी कॉर्डिनेटर मोहिंद्रपाल ने बताया कि नीट की परीक्षा के लिए शहर व आसपास क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 3846 बच्चे परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र में 672, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 654, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 624, एमएनएस राजकीय कॉलेज में 528, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पालुवास में 480, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में 480 और सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल, शिक्षा बोर्ड में 408 परीक्षार्थी नीट की परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा का समय दोपहर बाद दो बजे से शाम 5.15 बजे तक का है। इस बार 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगा।
इस दौरान सीटीएम अनिल कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, जीएम रोडवेज दीपक कुंडू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षक मौजूद रहे।