नेहा ने 24वीं वर्ल्ड इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप में रचा इतिहास
भारत देश ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है। अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी नेहा ने चर्चित 24वीं वर्ल्ड इंटरनेशनल IPCA शतरंज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान तथा नेशनल स्तर पर पहला स्थान हासिल किया।
30 देशों के अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया। इससे संबंधित सारी जानकारी वेबसाइट www.Indianchess.org से लाइव देखी जा सकती है।
महाभारत के भीष्म पितामह शक्तिमान मुकेश खन्ना के नेतृत्व वाली तथा वित्त मंत्रालय भारत सरकार से एकमात्र आयकर छूट प्राप्त हरियाणा शतरंज एसोसिएशन एचसीए के प्रदेश महासचिव ब्रहमचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि यह इंटरनेशनल शतरंज चैम्पियनशिप गोवा मे आयोजित की गई जिसमें विश्वभर से शीर्ष पैरा अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी शामिल हुए। गोवा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा विशेष समारोह आयोजित कर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नेहा को सम्मानित किया गया। एशिया महाद्वीप के इतिहास में पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय विश्व स्तर की शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन भारत देश मे किया गया।
ध्यान शक्ति, योजना, रणनीति, स्मरण शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन -
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी नेहा वर्मा ने कुल 9 राउंड में 5½ अंक अर्जित किए, जिससे उन्होंने अपनी रणनीतिक प्रतिभा और मानसिक शक्ति का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उसे गोवा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया।
भारत देश के लिए सम्मान का क्षण
अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी नेहा वर्मा की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि यह भारत देश में शतरंज के बढ़ते असर को भी दर्शाती है। उनकी सफलता देशभर के युवा और उभरते शतरंज खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
शतरंज जगत में भारत की मजबूत स्थिति
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में भारत देश की भागीदारी और इंटरनेशनल खिलाड़ी नेहा वर्मा की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय शतरंज खिलाड़ी वैश्विक विश्व स्तर पर किसी से कम नहीं हैं। शतरंज में भारत की बढ़ती भागीदारी और सफलता देश के समावेशी खेल संस्कृति की ओर एक सकारात्मक संकेत है।
हरियाणा सरकार के सीनियर आईएएस अधिकारी परिवहन मंत्रालय के आयुक्त टीएल सत्यप्रकाश आईएएस, सीबीआई भारत सरकार से सीनियर आईपीएस अधिकारी अश्विन शैणवी, वित्त मंत्रालय भारत सरकार से आईएएस डॉ गरिमा मित्तल, अतिरिक्त जिला एण्ड सैशन जज हिसार डॉ परमिंदर कौर, लोकसभा सांसद अभिनेत्री कंगना रनौत, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा आदि ने खुशी जाहिर कर विशेष बधाई दी।