{"vars":{"id": "123258:4912"}}

भारी मात्रा में अवैध हथियार व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

 

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी से पांच देसी पिस्तौल व आठ जिंदा कारतूस किए बरामद।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर किया हासिल।

प्रवर पुलिस अधीक्षक भिवानी मनबीर सिंह ने जिला पुलिस व अपराध यूनिट को जिले में बिना लाइसेंस के अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर ऐसे आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाए जाने के निर्देश दिए गए थे जो इन्हीं निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने बिना लाइसेंस के अवैध हथियार व कारतूस रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के इंचार्ज निरीक्षक आजाद सिंह ने जानकारी देते हुए बतलाया कि सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के मुख्य सिपाही सुमेर सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पड़ताल ड्यूटी हांसी चुंगी तोशाम मौजूद थे। जो पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति तोशाम से बवानी खेड़ा रोड पर बने पुलिया के पास खड़ा है जिसके पास काफी मात्रा में अवैध हथियार व कारतूस है। पुलिस टीम के द्वारा सूचना की महत्वता को देखते हुए बताए गए स्थान पर रेड करके एक व्यक्ति को अवैध हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सोनू पुत्र राजपाल निवासी पिंजोखरा जिला भिवानी के रूप में हुई है।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी से 05 देसी पिस्तौल व 08 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में कर 04 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है।

आरोपी सोनू अपराधिक परवर्ती का आरोपी है रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

प्रवर पुलिस अधीक्षक भिवानी मनबीर सिंह ने जिला के सभी प्रबंधक थाना,अपराध यूनिट व चोकी इंचार्ज को शख्त निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही अमल मिलाई जाए।