{"vars":{"id": "123258:4912"}}

हरियाणा में भाजपा का एक साल रहा पूरी तरह से रहा नाकाम : हुड्डा

 

भिवानी :

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा भिवानी पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को पूरी तरह असफल और जनविरोधी बताया।

भिवानी पहुंचने पर चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदीप गुलिया जोगी के जन्मदिन पर केक कटवाकर दीर्घायु और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया। उन्होंने प्रदीप गुलिया जोगी से कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करने व कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक तेजी से पहुंचाने का आह्वान भी किया।

कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
      इस मौके पर पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि एक साल में प्रदेश की जनता को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता के बुनियादी मुद्दों से भटक चुकी है और अब केवल जुमलों के सहारे सत्ता बनाए रखने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस शासनकाल में विकास व प्रति व्यक्ति आय में देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाता था, लेकिन आज भाजपा शानसकाल में हरियाणा की हालत यह हो चुकी है कि किसान, मजदूर, कर्मचारी, युवा, व्यापारी सहित विभिन्न वर्ग अपनी मांगों को लेकर सडक़ों पर है तथा बेरोजगारी और किसान संकट में तो हरियाणा आज देश के अग्रणीय राज्यों में गिना जाता है। यह भाजपा सरकार की विफलता का जीता-जागता उदाहरण है।
      भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को उठाने का काम कर रही है। इसके पश्चात चौ. हुड्डा ने हुजूर संत कंवर महाराज के पौत्र के विवाह समारोह में भी भाग लिया। वहां उन्होंने नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया और सुखमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर सांसद जयप्रकाश जेपी, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक चंद्र प्रकाश, विधायक बलवान सिंह दौलतपुर, पूर्व विधायक संत कुमार, कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी, संदीप सिंह, धीरज सिंह, ईश्वर शर्मा प्रधान, कुलवंत कोंटिया, संजय गांधी, ईश्वर मान, सरला देवी, प्रेमवती गोयत, सुरेश प्रजापत, रमेश ढिग़ाव, बलवंत घणघस, फूल सिंह धनाना, चांद पंघाल, सुमित बराड़, मा. अनिल, दिेनश शास्त्री, शिव कुमार धानक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।