ऑपरेशन आक्रमण-20: 15 आरोपियों को दबोचा
अवैध शराब, अवैध हथियार रखने, जुआ एवं सट्टा में लगाई गई राशि सहित उद्घघोषित अपराधी को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार भा०पु०से० के निर्देश पर आज मंगलवार को भिवानी पुलिस ने अपराध नियंत्रण हेतु "ऑपरेशन आक्रमण-20" चलाया गया ।
जिसके तहत जिला भिवानी पुलिस ने विभिन्न अपराधिक मामलों में संलिप्त 15 आरोपियों को धर दबोचने में सफलता हासिल की। ऑपरेशन आक्रमण के तहत चले विशेष अभियान में भिवानी पुलिस की सभी अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर कुल 48 टीमों का गठन किया गया । जिसमें 214 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने कार्यवाही करते हुए अलग-अलग मामलों में निम्नलिखित उपलब्धि हासिल की है-
जिला पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत आबकारी अधिनियम के तहत 07 मामलें दर्ज करके उनमें 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनसे 277 बोतल अवैध शराब देशी, 120 बोतल अवैध शराब अंग्रेजी व 53 बोतल अवैध शराब बीयर बरामद किया।
इसके अतिरिक्त जुआ अधिनियम के तहत दर्ज 01 मामलों में 01 आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उससे ₹ 10,020/- की राशि को बरामद किया।
माननीय न्यायालय से प्राप्त अरैस्ट के आदेश पर 02 आरोपि को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
वही ऑपरेशन आक्रमण के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 01 उदघोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जिला पुलिस भिवानी के द्वारा अभियान में एक व्यक्ति को 02 अवैध देशी पिस्तौल व 03 कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
ऑपरेशन आक्रमण के दौरान जिला पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत लेन चेंज के उल्लंघना करने वाल 146 वाहन चालकों के चालान किये। वही मोटर वाहन अधिनियम नियमों की पालना न करने वाले वाहन चालकों के 67 चालान किए गए
वहीं जिला पुलिस भिवानी के द्वारा थाना तोशाम में चोरी के दो अभियोग दर्ज थे जिनमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस के द्वारा थाना बवानी खेड़ा में चोरी के मामले में दर्ज अभियोग में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
सभी मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करकें कार्यवाही अमल में लाई गई ।
इस प्रकार पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में 15 आरोपियों को दबोचकर "ऑपरेशन आक्रमण-20" को सार्थक साबित करने में सफलता प्राप्त की ।
पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार भा०पु०से० ने बताया कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी ऑपरेशन आक्रमण के तहत अभियान चलाए जाएंगे वहीं आम नागरिक किसी भी प्रकार की अपराध होने की सूचना तुरंत डायल 112 पर अवश्य दें।