{"vars":{"id": "123258:4912"}}

 एकता पदयात्रा के माध्यम से किया लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन

 

भिवानी।

लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 जयंती के उपलक्ष्य में माई भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय पंडित नेकी राम शर्मा लाईब्रेरी के पास किरोड़ीमल पार्क से एकता पद यात्रा निकाली गई, जिसमें भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकत्र्ता, गणमान्य नागरिकों सहित भारी संख्या में खिलाड़ी और युवा शामिल हुए।
भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा से विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक और हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष बिजेंद्र बडग़ुजर ने एकता पदयात्रा की अगुवाई की।

एकता पदयात्रा में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारों से माहौल को गुजायमान किया और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत किया। एकता पदयात्रा के शुभारंभ पर एक पेड़ -मां के नाम से पौधारोपण किया गया।
एकता पदयात्रा के माध्यम से आमजन के साथ-साथ विशेषकर युवाओं को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल द्वारा योगदान से अवगत करवाया गया। वहीं पदयात्रा के दौरान लोगों को राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और आत्मनिर्भर भारत, नशा मुक्ति, स्वच्छता और स्वदेशी संकल्प बारे जागरूक किया।

एकता पदयात्रा पंडित नेकी राम शर्मा लाइब्रेरी से शुरू हुई और किरोड़ीमल पार्क होते हुए घंटाघर, हांसी गेट, रेस्ट हाउस, राजकीय महाविद्यालय के सामने से होते हुए गांव राजपुरा खरकड़ी में पहुंची। हर चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में युवा एकता पद यात्रा में शामिल होते गए। इस बीच नागरिकों ने पदयात्रा का भारत माता की जयकारों के गगनभेदी नारों से स्वागत किया और युवाओं में और अधिक जोश भरने का काम किया।

 हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना होनी चाहिए: घनश्याम सर्राफ
एकता पदयात्रा के दौरान अपना संदेश देते हुए विधायक श्री सर्राफ ने हमें सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता व कार्यों से शिक्षा लेनी चाहिए और उनको अपने जीवन में ढ़ालना चाहिए। देश की आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक का योगदान जरूरी होता है।

उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 565 से अधिक रियासतों को समाप्त करके भारत को एकता के सूत्र में पिरोया। हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने को लेकर समर्पित रहना चाहिए। राष्ट्र की एकता हमारे लिए सर्वोपरि है। हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना होनी चाहिए।

युवाओं को किसी भी प्रकार की बुराई से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए: कपूर सिंह वाल्मीकि

बवानीखेड़ा से विधायक कपूर सिंह कहा कि युवा ही राष्ट्र की वास्तविक ताकत हैं। युवा ही किसी भी प्रकार की बुराई को दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी भी प्रकार की बुराई से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल द्वारा देश की अखंडता में दिए गए योगदान को कभी भुला नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश विश्व में अपनी नई पहचान बना रहा है।

युवाओं को देश के लिए अपना जीवन कुर्बान करने वालों से शिक्षा लेनी चाहिए: विरेंद्र कौशिक
भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि युवा पीढ़ी ही राष्ट्र को सही दिशा देती है। युवाओं को देश के लिए अपना जीवन कुर्बान करने वालों से शिक्षा लेनी चाहिए। उन्होंने एकता पदयात्रा के दौरान युवाओं में जोश भरने का काम किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने संबोधन के माध्यम से स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान देें।
भारत दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है: मोहित चौधरी
अपने संबोधन में सांसद चौ. धर्मबीर सिंह के सुपुत्र मोहित चौधरी ने कहा कि भारत की 60 प्रतिशत आबादी युवा है। ऐसे में भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। उन्होंने कहा कि युवाओं में देशभक्ति का जज्बा होना चाहिए। इसी के चलते युवाओं को शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों व राष्ट्र भक्तों के जीवन के अवगत करवाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी का स्वप्न है कि हमारे देश का युवा आत्मनिर्भर हो ताकि राष्ट्र दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बन सके।

सेल्फी प्वाइंट बनी आकर्षण का केंद्र
एकता पदयात्रा के शुभारंभ के दौरान किरोड़ीमल पार्क में मुख्य मंच पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र से एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। एकता पद यात्रा में शामिल होने वालों ने सेल्फी लेने के साथ राष्ट्रीय एकता हस्ताक्षर अभियान के तहत अपने हस्ताक्षर किए।
वहीं दूसरी ओर शुभारंभ अवसर पर एक पेड़ मां के नाम से पौधरोपण किया गया और नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। एकता पदयात्रा का शुभारंभ सरदार पटेल के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपा तंवर ने किया।
इस दौरान डीएमसी गुलजार मलिक, डीएसपी अनूप कुमार, माई भारत के जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव, उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य शंकर धूपड़, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य संदीप श्योराण, मीना परमार, रविंद्र बापोड़ा, जिला महामंत्री रेखा राघव व रमेश पचेरवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, राजेश जांगड़ा, केके ग्रोवर, विशालजीत सिंह, शालू आरोड़ा, कार्यक्रम संयोजक  एडवोकेट राजबाला श्योराण, सह संयोजक सूर्यप्रताप व राहुल मुंढाल, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र यादव, पिंकी नागर, लोकेश बंटी, सोनिया अत्री, अमित मेहता, नविता तंवर, शिवराज बागड़ी, सूर्यप्रताप, विक्की महत्ता, जगत कौशिक, रामकिशन हालुवासिया, धीरज बापोड़ा, दिनेश जांगड़ा, महेंद्र चौहान, जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, टोनी राठौर, रिंकू सरपंच, जयबीर मुंढाल, संजय दुआ, रमेश सैनी, विजय सिंहमार के अलावा हजारों की संख्या में युवा, पार्टी कार्यकत्र्ता शाामिल रहे।