DWPS में पैरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
भिवानी
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल भिवानी में प्राचार्या डॉ निर्मला नीतू की अध्यक्षता में पैरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन अत्यधिक हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव व कोषाध्यक्ष VP त्रिपाठी ने भी शिरकत की।अभिभावकों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया।
मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कथक नृत्य के माध्यम से कक्षा पांचवीं की छात्रा मिशिका और कक्षा दूसरी की छात्रा समायरा ने गणेश वंदना की मनोरम प्रस्तुति दी तत्पश्चात कक्षा पांचवीं की छात्रा काव्यांशी ने रंगारंग राजस्थानी नृत्य कालिया कूद पड़ा मेला म प्रस्तुत किया जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दवीना एजीनल माही मिशिका अवनी और काव्यांशी ने अतिथियों के स्वागत में वेलकम डांस प्रस्तुत किया। नव प्रवेश छात्रों युवराज, मुकुल,वर्षा,हेमंत, दीपिका ,श्रेया ,दक्ष ,समर, हिमांशु और तन्वी ने ष्वेलकम सॉन्ग की मधुर प्रस्तुति देकर सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों के अभिभावकों को विद्यालय से संबंधित विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया गया। विभिन्न विषयों के शिक्षक . शिक्षिकाओं व विद्यालय के समस्त स्टाफ का परिचय अभिभावकों व अतिथियों को स्मार्ट बोर्ड पर स्लाइड्स के माध्यम से दिया गया। अतिथि अभिभावकों के लिए मनोरंजक क्विज का आयोजन किया गया जिसका सभी ने भरपूर आनंद उठाया। तत्पश्चात सत्र 2024 . 25 में कक्षा 12वीं की CBSE बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं यशवी जैन सिद्धार्थ जैन कृतिका गोयल और दिया खेमका को स्कॉलर बैज प्रदान किया गया।
स्कॉलर में सभी स्कॉलर बैच होल्डर के अभिभावकों को भी विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया गया।पधारे हुए अतिथियों ने इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और स्कॉलर बैज प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉक्टर निर्मला नीतू ने सभी अभिभावकों को संबोधित किया और पधारे हुए मुख्य अतिथि अभिभावकों और समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।