{"vars":{"id": "123258:4912"}}

अनुशासन व खेल भावना के साथ प्रतियोगिता का हिस्सा बने प्रतिभागी : गौड

 

भिवानी :

स्थानीय भीम स्टेडियम में आयोजित बालकों की दो दिवसीय खंड स्तरीय अंडर-11 व 14 आयु वर्ग की स्कूली खेल प्रतियोगिता का सोमवा को समान हो गया।

यह जानकारी पीटीआई विनोद पिंकू ने देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अनिल गौड़ पहुंचे। उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को अनुशासन व खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मदन गोपाल प्रवक्ता नोडल अधिकारी  की देखरेख में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए खेल ओलंपिक और नोन ओलंपिक खेलों को शामिल किया गया। हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, जिमनास्टिक, हैंडबॉल, जूडो, तैराकी, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, वॉलीबॉल, कुश्ती, बेसबॉल, कबड्डी, बेसबॉल, चैस, नेटबॉल, स्केटिंग योग, कैरम, रस्सा कसी आदि इवेंटस का आयोजन करवाया गया। खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में आयोजन समिति में रीमा परमार प्राचार्य राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरक कला, सीमा सरदाना, पवन शास्त्री स्टेट अवॉर्डी, रविंदर वैद प्राचार्य, अनिल अलवासिया, सत्यवान कोच, सह प्रभारी  विनोद पिंकू रहे।

वही निर्णायम मंडल की भूमिका सुखदेव डीपीई, राजेश्वर डीपीई, राजेश सिवाच, राजवंती प्रवक्ता, सुनील कोहड़, सुशील दहिया, श्रीपाल डीपीई, रामचंद्र पुनिया, प्रवीण भारद्वाज, मोतीलाल जांगड़ा, संजय सैनी, सरिता डीपीई, मंजीत पालवास, राजेश डीपीई धनाना, रविंद्र डीपीई तालू, जोगेंद्र पीटीआई मिताथल, पवन मिताथल, दयानंद डीपीई मानहेरू, गजानंद पीटीआई, सलेंदर पीटीआई, राजेश डीपीई कलिंगा, सुधीर मलिक, प्रदीप बॉक्सिंग, ललित चौहान टीआईटी, अनीता खेड़ा, लक्ष्मण गौड ने निभाई। विनोद पिंकू ने बताया कि लड़कियों की अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग की भिवानी की ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
ये रहे परिणाम
प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए विनोद पिंकू ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग की मुक्केबाजी प्रतियोगिता 28 से 30 किलोग्राम भार वर्ग में शिवम व अभिराव, 30 से 32 किलोग्राम में दीपांशु व देवेंद्र, 32 से 34 किलोग्राम में हरिवंश व देव, 34 से 36 में हुनर व मनप्रीत, 36 से 38 में गौरव व हर्ष, 38 से 40 में दीपांशु व धीरज, 40 से 42 में तपन व यश कौशिक क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। पिंकू ने बताया कि 44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में आशीष, 46 से 48 किलोग्राम में विराट तथा 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में मोहित प्रथम रहे। विनोद पिंकू ने बताया कि अंडर 14 आयु वर्ग की लडक़ों की फुटबॉल प्रतियोगिता में हलवासिया विद्या विहार भिवानी प्रथम, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन भिवानी द्वितीय तथा राजकीय उच्च विद्यालय प्रेम नगर तृतीय रहा।