Patanjali Yogpeeth: न्यूयॉर्क और लंदन से इलाज कराने हरिद्वार पहुंचे मरीज, आयुर्वेद का बजा डंका!
आयुर्वेद पर बढ़ा दुनिया का भरोसा! न्यूयॉर्क और लंदन से मरीज इलाज के लिए पहुंचे पतंजलि योगपीठ। डायबिटीज, आर्थराइटिस और पंचकर्म थेरेपी से मिल रहा विदेशी मरीजों को आराम।
देश में ही नहीं बल्कि विदेश में रहने वाले लोगों को भी आयुर्वेद पर भरोसा दिनो दिन बढ़ रहा है. अमेरिका हो या लंदन आज के दौर में हर किसी अंग्रेजी से ज्यादा आयुर्वेद इलाज पर भरोसा हो रहा है. भारत में आयुर्वेद की बात करें तो बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के आयुर्वेद मुहिम का हर कोई कायल हो रहा है.
ऐसा ही कुछ नजारा हरिद्वार केपंतजलि योगपीठ में देखने को मिला. न्यूयॉर्क से आए एक मरीज ने बताया कि कैसे उनके लिए पतंजलि एक भरोसे का साथी है. न्यूयॉर्क से इलाज कराने आए चंद्र मल्होत्रा ने बताया कि वो पिछले 17 दिनों से पतंजलि में ईलाज कराने आए हुए हैं. उन्हें डायविटीज के साथ-साथ और भी कई शिकायतें है. उनका कहना था कि पतजंलि में आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और उनके स्वास्थय में तेजी से सुधार देखने को मिला. योगपीठ में उनको अलग-अलग थैरेपी दी गई. मल्होत्रा का कहना है कि वो यहां आकर काफी बेहतर फील कर रहे हैं.
चंद्र मल्होत्रा की तरह ही यहां अपनी मां का ईलाज करना लंदन से एक महिला आई हुई है. उनका कहना है कि मैंने यहां के बारे में बहुत सुना है इसलिए मैं अपनी मां का ईलाज कराने यहां आई हूं.
किन बीमारियों का होता है ईलाज
पंतजलि योगपीठ में केवल अमेरिका और लंदन ही नहीं बल्कि यूरोप, रूस, नेपाल, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से भी लोग अपना ईलाज कराने आते है. मुख्य रुप से इनका ईलाज योग, पंचकर्म और भी कई तरह के आयुर्वेदिक तरीके से किया जाता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां करीब 20 लाख से ज्यादा लोग ईलाज या परामर्श के लिए आते है. विदेशों से जो मरीज पंतजलि योगपीठ आते हैं, उनमें एक दिलचस्प पैटर्न देखा गया है. ज़्यादातर लोग क्रॉनिक (लंबे समय से चल रही) बीमारियों के लिए आयुर्वेद और योग-थेरेपी लेने आते हैं—यानी ऐसी समस्याएँ जिनमें एलोपैथी में पूरी तरह आराम नहीं मिल पाता.
विदेशी मरीज सबसे ज्यादा किन बीमारियों के लिए आते हैं
पतंजिल योगपीठ में लोग लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां जैसे डायबिटीज (मधुमेह), हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल का ईलाज कराने आते है. इन बीमारियों के लिए लोग योग, डाइट और आयुर्वेदिक दवाओं का कॉम्बिनेशन लेने आते हैं. वहीं जोड़ों और हड्डियों की समस्याएं आर्थराइटिस, घुटनों का दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस और बैक पैन का ईलाज कराने आते हैं. जोड़ों और हड्डियों की समस्याओं के लिए यहां पंचकर्म थेरेपी और योग थेरेपी काफी लोकप्रिय हैं.
इन बीमारियों का भी होता है ईलाज
इसके आलावा पाचन से जुड़ी बीमारियां जैसे गैस्ट्रिक समस्या, एसिडिटी के लिए भी लोग यहां ईलाज कराने आते हैं. खासकर कई विदेशी मरीज यहां आयुर्वेदिक डिटॉक्स और पंचकर्म के लिए आते हैं. इसके अलावा स्किन और एलर्जी की समस्याएं, सोरायसिस, एक्जिमा, एलर्जी का भी ईलाज यहां होता है.