PM Kisan Yojana: किसानों की हुई बल्ले बल्ले, इस दिन खाते में आएगी 20वीं किस्त
PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सरकार द्वारा PM किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। PM किसान की 19वीं किस्त का लाभ किसानों को मिल चुका है।
अब किसानों को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में माना जा रहा है कि जून के तीसरे या चौथे सप्ताह में PM-KISAN की 20वीं किस्त मिलेगी।
कितनी किश्तें जारी?
इससे पहले 19वीं किस्त 24 फरवरी को किसानों के खातों में ट्रांसफर हुई थी। इसमें 9.8 करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ मिला था। इनमें से 2.4 करोड़ महिलाएं भी थी। सरकार द्वारा PM किसान स्कीम के तहत किसानों को हर 4 महीने में 2 हजार रुपये कि किस्त दी जाती है।
योजना का उद्देश्य
PM किसान योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता देना है जिससे वे खेती से जुड़ी जरूरतें पूरी कर सकें और उनकी इनकम में बढ़ोत्तरी हो सके। इस स्कीम के तहत दिया जाने वाला पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जाता है।
कैसे चेक करें पेमेंट ?
किसान अपनी किस्त का स्टेट्स PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने बैंक अकाउंट और आधार कार्ड की जानकारी अपडेट करनी होगी, ताकि भुगतान में कोई देरी ना हो।
अगर आप पात्र किसान हैं और आपके दस्तावेज सही हैं, तो जून 2025 में आने वाली 20वीं किश्त का लाभ सीधे आपके खाते में मिलेगा।
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपनी जानकारी अपडेट करें और आधिकारिक पोर्टल पर स्टेटस को चेक करते रहें।