{"vars":{"id": "123258:4912"}}

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पालुवास में कक्षा 10, 11 व 12वी में कुछ रिक्तियां के लिए 27 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पालुवास, भिवानी में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 10, 11 व 12 में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित। अंतिम तिथि 27 अप्रैल।

 
भिवानी, 20 अपै्रल। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पालुवास में 2026-27 सत्र के लिए कक्षा 10,11 व 12वीं में कुछ रिक्तियां होने के कारण प्रवेश हेतु ऑफलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन 27 अप्रैल तक किए जा सकते हैं।
विद्यालय प्राचार्य ने ये जानकारी देते हुए बताया कि ऑफलाइन आवेदन हेतु पंजीकरण फॉर्म केंद्रीय विद्यालय पालुवास भिवानी की आधिकारिक वेबसाइट पालुवास.केवीएस.एसी.इन से डाउनलोड किया जा सकता है। भरे हुए पंजीकरण फॉर्म सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय में प्रात: 10.00 बजे से 1.00 बजे तक जमा कराए जा सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व प्रवेश मार्गदर्शिका का अवलोकन अवश्य करें। प्रवेश मार्गदर्शिका केन्द्रीय विद्यालय संगठन, मु., नई दिल्ली की वेबसाइट  kvsangathan.nic.in/en/admission/ के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। कक्षा 10 एवं 12 में प्रवेश हेतु केवल वही छात्र पात्र होंगे, जो सीबीएसई पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हैं तथा जिनके अभिभावकों की सेवा श्रेणी 1 या 2 में आती है।