{"vars":{"id": "123258:4912"}}

मनीषा की संदिग्ध मृत्यु के मामले में पुलिस आई सामने 

 

रोहतक रेंज के आईजी वाई पूर्ण कुमार ने कहा : मैडिकल रिपोर्ट आ चुकी, परिजनों व मौजूज लोगों को ब्रीफिंग दे दी गई 

मैडिकल रिपोर्ट के अनुसार मृतिका के पेट में कीटनाशक पाया गया, नहीं हुआ दुराचार, ना ही चेहरे पर फेंका गया एसिड : आईजी 

दो बार हुआ है मैडिकल भिवानी व रोहतक में, सोशल मीडिया पर मृतिक के शरीर के पार्ट गायब होने को लेकर आईजी ने भ्रम किया दूर 

कहा : प्रथम पोस्टमार्टम में शरीर के अंदुरूनी भागों को मैडिकल बोर्ड द्वारा निकालकर विसरा व अन्य जांच के लिए भेजा गया, यह रूटीन प्रक्रिया 

सुसाईट नोट को लेकर आईजी ने किया खुलासा : पहले दिन से पुलिस के पास था सुसाईड नोट, मृतिका के परिजन भी लिखाई की पुष्टि कर चुके 

आईजी बोले : प्रारंभिक तौर पर घटना के महत्वपूर्ण साक्ष्यों को सार्वजनिक ना करना जांच का हिस्सा 

ग्रामीणों द्वारा मामले की सीबीआई जांच को लेकर आईजी बोले : यह प्रशासनिक निर्णय, वे कुछ नहीं कह सकते