{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Post Office MIS: हर महीने होगी ₹9,250 की कमाई, जानें इस सरकारी स्कीम की डिटेल

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS) में निवेश कर पाएं हर महीने ₹9,250 का फिक्स्ड रिटर्न। जानें ज्वाइंट अकाउंट, निवेश की सीमा और सुरक्षित मुनाफे का पूरा गणित।

 

निवेशक आमतौर पर अपने निवेश किए गए पैसे की सेफ्टी के साथ हाई रिटर्न की भी भी उम्मीद करते हैं. ऐसे में पोस्ट ऑफिस की कई स्कीम ऐसी हैं, जो आपके पैसे को तो सेफ रखती ही हैं, साथ ही ज्यादा से ज्यादा कमाई भी कराती हैं. आज हम ऐसी ही एक स्कीम के बारे में चर्चा करने जा जा रहे हैं. जो आपको निवेश पर हर महीने आपको 9,250 रुपए की कमाई कराएगी. पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS) के तहत, पांच साल तक किए गए निवेश पर हर महीने 9,250 तक का रिटर्न मिल सकता है, जो आपके निवेश को सेफ रखने के साथ रिटर्न भी दे रहा है. यह एक बार का निवेश करने वाली योजना है, जिसमें कोई भी व्यक्ति 9 लाख रुपए तक का निवेश कर सकता है, जबकि तीन वयस्कों द्वारा मिलकर खोले गए ज्वाइंट अकाउंट में 15 लाख रुपए तक का निवेश किया जा सकता है.

कितना मिलता है रिटर्न

15 लाख रुपए के ज्वाइंट निवेश पर हर महीने 9,250 रुपए का रिटर्न मिलता है, जो सालाना 1.11 रुपए लाख होता है. वहीं, अगर कोई व्यक्ति अधिकतम 9 लाख रुपए का निवेश करता है, तो उसे हर महीने 5,550 रुपए का रिटर्न मिलता है, जो सालाना 66,600 रुपए होता है. इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पांच साल पूरे होने के बाद निवेश की गई पूरी रकम वापस मिल जाती है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए निवेशक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है. इस अकाउंट को कोई भी व्यक्ति अकेले या ज्वाइंट रूप से खोल सकता है. इसके अलावा, किसी नाबालिग या मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति की ओर से उसका अभिभावक भी यह खाता खोल सकता है.

क्या हैं स्कीम की खासियत?

इस योजना में पैसे निकालने की सुविधा में भी काफी लचीलापन है. अकाउंट खोलने की तारीख से एक साल पूरा होने के बाद, अकाउंट होल्डर अपना अकाउंट बंद करके अपनी निवेश की गई रकम निकाल सकता है. हालांकि, अगर मासिक ब्याज की रकम नहीं निकाली जाती है, तो उस पर कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलता है. ब्याज की रकम को डाकघर के बचत खाते में या सीधे निवेशक के बैंक अकाउंट में अपने-आप जमा किया जा सकता है. हालांकि, शेयरों या म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर ज़्यादा रिटर्न मिल सकता है, लेकिन यह योजना अपने कम जोखिम के कारण निवेशकों के लिए विशेष रूप से आकर्षक है. इसमें रिटर्न की गारंटी होती है और मूलधन भी सुरक्षित रहता है, जिससे यह कम जोखिम पसंद करने वाले निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन जाता है.