एमएनएस राजकीय महाविद्यालय में स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
भिवानी :
स्थानीय महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को महाविद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें भूगोल, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जुलोजी, मनोविज्ञान, बोटनी एवं कंप्यूटर साईंस विषय में मॉडल प्रस्तुत किए गए।
परिणामों की जानकारी देते हुए महाविद्यालय प्रैस प्रभारी डा. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मौके पर भौतिकी में हेमंत व विनय तंवर, रसायन विज्ञान में इशिका व प्रीति, कंप्यूटर साईंस में सिंचन व इशु, बोटनी में रीतू व कोमल, जूलोजी में पूजा शर्मा व यशमीन, भूगोल में चांदनी व पिंकी, मनोविज्ञान में दीप्ति व अशोक के मॉडल प्रथम रहे।
प्रदर्शनी के कन्वीनर उप प्राचार्य डा. जगवीर सिंह मान ने बताया कि प्रत्येक विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मॉडल 31 जनवरी को राजीव गांधी महाविद्यालय भिवानी में आयोजित की जाने वाली जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के अंत मेंं महाविद्यालय प्राचार्य जगबीर सिंह श्योराण ने विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। प्रदर्शनी के सफल आयोजन में डा. हरिओम शर्मा, डा. जसमिंद्र सिंह, अनिल सिंघल, प्रवीण यादव, सतीश खरोलिया, मनोज कुमार, दीपिका, अनुज कुमार, प्रवेश कुमारी, डा. तरूणा, पूजा, अमरजीत, खुशबू, मोनिका मनचंदा, अनिता, राहुल बरेटिया, आंचल सहित विज्ञान विषयों का समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्राचार्य ने जीवन में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान सिर्फ एक विषय नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि उच्चतर शिक्षा विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रूचि प्रदान करना है।