{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Dr. Sarvepalli Radhakrishnan Award 2026: भिवानी के शिक्षक राजेश कुमार को मिला प्रतिष्ठित राज्य स्तर का सम्मान, सांसद धर्मवीर सिंह ने किया सम्मानित

भिवानी के डीएवी स्कूल के शिक्षक राजेश कुमार को शिक्षा और समाजसेवा के लिए मिला डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन पुरस्कार।
 

राजेश कुमार डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन पुरस्कार-2026 से सम्मानित

भिवानी। डी.ए.वी. शताब्दी पब्लिक स्कूल, भिवानी के सूचना प्रौद्योगिकी अध्यापक राजेश कुमार को शिक्षा, साहित्य, खेल, कला-संस्कृति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृति सेवा समिति एवं वैश्य इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में वैश्य इंटरनेशनल स्कूल, भिवानी में आयोजित 29वें राष्ट्रीय शिक्षक दिवस महोत्सव एवं सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।

समारोह में जोगेंद्र सिंह के पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, नशामुक्ति अभियान, युवा जागृति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने की। इस अवसर पर वैश्य महाविद्यालय के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरतन गुप्ता, प्रसिद्ध उद्योगपति पवन बवानी वाला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।