रामकिशन फौजी ने अभय चैटाला पर लगाया बड़ा आरोप
भिवानी
बवानीखेड़ा हलके से तीन बार विधायक एवं सीपीएम रहे रामकिशन फौजी 12 साल बाद CLU CD कांड में सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है फौजी ने इसके पिछे इनेलो पर उसके परिवार व राजनीति को खत्म करने का षडयंत्र बताया है।
बता दें कि इनेलो ने साल 2013 में तत्कालीन कांग्रेस विधायक एवं सीपीएस रामकिशन फौजी सहित चार पांच नेताओं की CLU के लिए करोड़ों रूपये मांगने की CD जारी की थी। जिसमें कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह भी शामिल हैं। पर रामकिशन फौजी अब सुप्रीम कोर्ट ने तीन नवंबर को हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा और SLP को ख़ारिज किया जिस पर उन्होंने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर इनेलो पर षडयंत्र रचने के आरोप जड़े।
सबसे पहले रामकिशन फौजी ने कहा कि इनेलो ने इनेलो ने उनके उपर कभी खानक में मज़दूरों की, कभी किसानों के लिए सुंदर नहर में पानी की मांग उठाने पर केस दर्ज कर जेल करवाई। कभी JBT टिचर से आरोप लगवाए तो कभी मर्डर के केस में फंसाया। पर मैं हमेशा केस जीत कर बरी हुआ।
उन्होंने कहा कि बात यहीं खत्म नहीं हुई। इसके बाद इनेलो ने 2011 में फेंक CD बनाई और चुनाव से ठीक पहले साल 2013 में जारी की। पहले कहा गया कि मैंने CLU को लेकर 5 करोड़ रुपये लिये, फिर कहा रूपये लिये नहीं, मांगे थे। उन्होंने कहा कि इसके बाद इनेलो ने राज्यपाल से मिलकर जांच की मांग उठाई।
जिस पर राज्यपाल ने लोकपाल से जांच करवाई जिसमें लोकायुक्त ने सभी आरोप ग़लत माने फिर भी F IR रजिस्टर करने के आदेश दिए। फिर लोकायुक्त के खिलाफ हाईकोर्ट गया। वहाँ भी में निर्दोष मिला और बरी हुआ।
रामकिशन फौजी ने कहा कि बात यहीं खत्म नहीं हुई। सरकार 2017 में सुप्रीम कोर्ट गई। फौजी ने कहा कि यहां केस लड़ते लड़ते मेरे घर के जेवर, गिफ़्ट व जमीन बिक गई। मैंने लोगों से उधार पैसे लिए और अब 3 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने भी हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा वह सरकार की SLP को रद्द किया।
फ़ौजी ने कहा कि इन 12 सालों में किसी नेता ने मेरा साथ नहीं दिया। केवल राहुल व सोनिया गांधी ने हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ये पूरा षड्यंत्र उस समय के नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला व इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रहे अशोक अरोड़ा ने रचा था और मेरे खिलाफ कोर्ट में झूठी गवाही भी दी थी।
अब इनेलो पर मानहानि के सवाल पर कहा कि मुझे कुछ करने की ज़रूरत नहीं। उपर भगवान हैं और देश में प्रजातंत्र है। प्रजा सब देख रही है। प्रजा ने इनेलो को कुछ सजा दे दी और कुछ और दे देगी। वहीं इसी केस को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र के केस को लेकर कहा कि उन्हें कानून पर भरोसा रखना चाहिए।
उन्हें भी न्याय मिलेगा। फौजी ने कहा कि राजनीतिक आदमी की चर्चाएं चलती रहनी चाहिए। साथ ही कहा कि आज मैं कांग्रेस में हूँ। 12 साल तक कोर्ट की तारीख पर तारीख भुगतते भुगतते रामकिशन फौजी ने परिवार की शांति व राजनीतिक तौर पर नुक़सान किया ।
और कहा कि अंत में सच्चाई की जीत हुई