भिवानी : गणतंत्र दिवस समारोह में रणबीर गंगवा होंगे मुख्यअतिथि
Jan 23, 2026, 17:32 IST
भिवानी।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा जिला मुख्यालय पर भीम स्टेडियम में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
राज्यसभा सांसद किरण चौधरी तोशाम में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।
इसके अलावा लोहारू में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि और सिवानी में भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ मुख्य अतिथि होंगे और राष्टï्रीय ध्वज फहराएंगे।