{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Ravindra Lakhotia Awarded Bhiwani Gaurav Ratna 2026: पंडित माधव प्रसाद मिश्र की जयंती पर ज्योतिषाचार्य रविंद्र लाखोटिया सम्मानित

भिवानी में पंडित माधव प्रसाद मिश्र की 156वीं जयंती पर ज्योतिषाचार्य रविंद्र लाखोटिया को 'भिवानी गौरव रत्न 2026' से सम्मानित किया गया।
 

रविंद्र लाखोटिया भिवानी गौरव रत्न से सम्मानित

भिवानी - स्थानीय ब्राह्मण धर्मशाला में पंडित माधव प्रसाद मिश्र की 156वीं जयंती के समारोह में लेखक, रेकी विशेषज्ञ एवं ज्योतिष आचार्य को भिवानी गौरव रत्न से वर्ष 2026 के लिए सम्मानित किया गया । समारोह की अध्यक्षता पंडित सीताराम शास्त्री ब्रह्मचारी आश्रम के अध्यक्ष श्री महेश दत्त जी ने की तथा आयोजन कर्ता आचार्य रमेश मिश्र संचालक श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय थे ।मंच संचालन बृजेश आचार्य एडवोकेट ने किया तथा पंडित माधव प्रसाद मिश्र ट्रस्ट( रजिस्टर्ड )के प्रधान प्रदीप मिश्र ने रविंद्र लाखोटिया जी को सम्मान पत्र भेंट किया। समारोह में ट्रस्ट की उपाध्यक्ष रितु शर्मा एडवोकेट ने माधव मिश्र के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सर्व श्री डॉक्टर पुरुषोत्तम पुष्प, डॉ महेश कौशिक, धर्मवीर मुसाफिर एवं राजेश अत्री प्राचार्य ने अपनी कविताओं के माध्यम से मिश्र जी के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। डॉ राजेश श्योराण निदेशक आदर्श शिक्षण संस्थान, ऋषभ आचार्य आई आर आर एस तथा अवतार सांगवान एडवोकेट ने पंडित माधव मिश्र के प्रति अपने विचार प्रकट किए।

भिवानी गौरव  रत्न 2026 से सम्मानित रविंद्र लाखोटिया ने माधव मिश्र जी को प्रथम मौलिक कहानीकार बताते हुए हिंदी साहित्य में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया। समारोह के अध्यक्ष महेश दत्त जी ने मिश्र जी को महान साहित्यकार के साथ-साथ समाज सुधारक व सनातन धर्म में उनके प्रचार प्रसार के कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। आयोजक आचार्य रमेश मिश्र  ने समारोह में पधारे सभी महानुभावों का धन्यवाद करते हुए मिश्र जी के जीवन से संबंधित अनछुए प्रसंग का वर्णन किया। आयोजन में डॉक्टर केशव मिश्र, डॉक्टर अनंत बासोतिया, संजय मिश्र, दीपक मिश्र, संदीप शर्मा एडवोकेट, संदीप गुप्ता, नीटू लाखोटिया, विजय बैरागी, अशोक ढांडा, शारदा मिश्र, स्नेह लता मिश्र, सविता मिश्र तथा कांता मिश्र विशेष रूप से उपस्थित थी।