{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Rohtak Commissioner Monika Malik: ईमानदारी और पारदर्शिता से करें काम, आमजन में बेहतर बनाएं सरकार की छवि: मंडलायुक्त

रोहतक मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने भिवानी में प्रशासनिक व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक ली। पेंडेंसी शून्य करने के दिए सख्त निर्देश।
 

- अधिकारी लंबित मामलों को शून्य अथवा न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करें: मोनिका मलिक

 
- ईमानदारी व पारदर्शिता से कार्य कर आमजन में सरकार की छवि बेहतर बनाएं


- रोहतक मंडलायुक्त मोनिका मलिक ने डीआरडीए हॉल में विभिन्न विभाग के लंबित मामलों की समीक्षा


भिवानी, 13 अगस्त। रोहतक मंडल की आयुक्त मोनिका मलिक की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में राजस्व विभाग व अन्य विभागों के लंबित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीसी साहिल गुप्ता व एडीसी दीपक बाबूलाल करवा भी मौजूद रहे। आयुक्त ने अधिकरियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे ईमानदारी व पारदर्शिता से कार्य कर आमजन में सरकार की छवि बेहतर बनाएं।


मंडलायुक्त ने विशेषकर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों को शून्य अथवा न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं और अपने कार्य में व्यक्तिगत रुचि लेते हुए पेंडेंसी कम करें। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे केसों से संबंधित नोटिस को निर्धारित समय पर पहुंचवाएं ताकि केसों की सुनवाई हो सकें और समय पर निपटान किया जा सके। ऐसा करने से केस लंबित श्रेणी में नही रहेंगे।


आयुक्त ने म्यूटेशन की स्टेटस रिपोर्ट को गंभीरता से जांचने के निर्देश देते हुए कहा कि इन मामलों की समीक्षा मुख्यमंत्री स्तर पर भी की जाती है। इसलिए अधिकारी पूरी तरह अलर्ट एवं विजिलेंट रहते हुए कार्य करें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें, ताकि आमजन में प्रशासन एवं अधिकारियों की सकारात्मक छवि मजबूत हो। इसके अलावा उन्होंने बैठक में कोर्ट केसों के निपटारे, म्यूटेशन स्टेटस रिपोर्ट, जनसंवाद पोर्टल, मुख्यमंत्री घोषणा कार्य, सीएम विंडो, प्रॉपर्टी टैक्स, ग्रामीण क्षेत्र विकास कार्य, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की योजनाएं, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना तथा बाढ़ संबंधी राजस्व कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अधिकारी आपसी तालमेल कर पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करे ताकि आमजन में अधिकारियों व सरकार के प्रति विश्वास और सकारात्मक छवि मजबूत हो।


 बैठक में सीजेएम पवन कुमार, भिवानी के एसडीएम महेश कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, नगराधीश अनिल कुमार, लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल, सिवानी से एसडीएम विजया मलिक, तोशाम से एसडीएम संदीप कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता सुनील रंगा, एलडीएम राजन मलहोत्रा, डीएफएससी अपार तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।