सांसद खेल महोत्सव 26 अक्टूबर को तोशाम में
तोशाम l
भारत सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से देशभर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सांसद के निजी सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में तथा भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के मार्गदर्शन में, इस महोत्सव का आयोजन भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में भी किया जा रहा हैl
सांसद खेल महोत्सव 2025 के खेलों की सूची:-
कुश्ती (पुरुष/महिला), वॉलीबॉल (पुरुष/महिला – समसिंग),रस्साकशी (पुरुष), लंबी कूद (पुरुष/महिला),
कबड्डी (हरियाणवी स्टाइल - पुरुष/महिला), कबड्डी (नेशनल स्टाइल - पुरुष/महिला), ऊँची कूद (पुरुष/महिला), बॉक्सिंग (पुरुष/महिला) l
* एथलेटिक्स:-
1500 मीटर दौड़ (पुरुष/महिला),
100 मीटर दौड़ (पुरुष/महिला),
तैराकी (पुरुष/महिला) शामिल हैं l
सभी खिलाड़ी इस लिंक https://sansadkhelmahotsav.in पर टीम के साथ रजिस्टर करे |
सभी खिलाड़ी समय पर पहुंचें और उत्साहपूर्वक भाग लें।
जिसके संदर्भ में आज वीरवार को स्थानीय खेल स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए मास्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत 26 अक्टूबर को खेल स्टेडियम में कुश्ती, कब्बड्डी,वालीवाल , दौड़ आदि अनेक खेलों का आयोजन किया जाएगा।
जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों में छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा।
इस अवसर पर कोच मुनेश सांगवान, जयसिंह कोच बुसान, मास्टर अश्विनी कुमार, मास्टर सुनील सुरा, रोशन यादव, शमशेर बागनवाला,नरेश द्वारका, विकास सिंगला,अजय हसान, कुलदीप महला, अनिल झाझडिया, संदीप सुरा, सोमबीर वालिया, रिंकू सप्पा,जे ई प्रवीन आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भिवानी महेंद्र गढ़ लोक सभा क्षेत्र me सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत 18 अक्टूबर से हो रही है। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना तथा उन्हें अपनी खेल प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।