{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Samadhan Shivir Bhiwani: समाधान शिविर में अनुपस्थित रहने वाले विभागाध्यक्षों पर होगी कार्रवाई, डीसी साहिल गुप्ता ने दिए निर्देश

भिवानी में डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान शिविर। अनुपस्थित अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी।
 

समाधान शिविर में स्वयं मौजूद नहीं रहने वाले विभागाध्यक्षों पर होगी विभागीय कार्रवाई: डीसी साहिल गुप्ता

शिकायत का स्टेटस शिकायतकर्ता के फोन पर बताएं अधिकारी ताकि लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें: डीसी

लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में डीसी साहिल गुप्ता ने सुनी आमजन की समस्याएं

भिवानी, 24 सितंबर।  डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय स्थित कॉंफ्रेंस हॉल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीसी ने शिकायकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे  शिकायतों पर कार्रवाई का स्टेटस शिकायकर्ता को फोन पर बताएं ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालय के चक्कर ना लगाने पडं़े। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि समाधान शिविर में स्वयं मौजूद नहीं रहने वाले विभागाध्यक्षों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

सभी अधिकारी डीसी के समक्ष महम रोड़ निवासी सुनीता व जैन चौक निवासी विनोद ने सीवर लाइन में ब्लॉकेज की समस्या को दूर करवाने, गांव रोहनात निवासी शमशेर ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल में बदलाव करते हुए धान के स्थान पर बाजरा दर्ज करवाने की शिकायत रखी। न्यू भारत नगर निवासी सुरेश चंद्र ने बिजली की समस्याओं को हल करवाने, गांव मानहेरू निवासी पायल ने लाडली योजना का लाभ दिलवाने की शिकायतें डीसी के समक्ष रखी।

डीसी साहिल गुप्ता ने सभी शिकायतों को गौर से सुना और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभागों के पास जो भी शिकायतें और आवेदन प्राप्त होते हैं, उनके संबंध में शिकायतकर्ता को फोन पर यह जानकारी दी जाए कि उसकी शिकायत का समाधान किस स्तर पर है और उसका समाधान संभव है या नहीं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरल और प्रभावी मंच उपलब्ध करवाना है।
इस दौरान सीटीएम अनिल कुमार, डिप्टी सीईओ रविंद्र दलाल तथा गैर सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार, केके. ग्रोवर, अनिल सोलंकी, नंदराम धानिया और रामकिशन हलवासिया के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।