{"vars":{"id": "123258:4912"}}

समीर खटीक ने की हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त से मुलाकात
 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता समीर खटीक ने हरियाणा प्रभारी संजय एस. दत्त से भेंट कर उन्हें बधाई दी। संजय दत्त के अनुभव से हरियाणा कांग्रेस को मजबूती मिलने की जताई उम्मीद।

 

भिवानी 1 जुलाई । 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समीर खटीक ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं हरियाणा प्रभारी संजय एस. दत्त से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समीर खटीक कि संजय एस. दत्त का राजनीतिक जीवन कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया से प्रारंभ हुआ। छात्र राजनीति से संगठनात्मक कार्य करते हुए उन्होंने युवाओं और छात्रों के हितों की मजबूती से आवाज उठाई तथा अपनी मेहनत, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के दम पर कांग्रेस संगठन में राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई। उनका राजनीतिक सफर युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
खटीक ने कहा कि महाराष्ट्र से आने वाले संजय एस. दत्त कांग्रेस पार्टी के अनुभवी, कर्मठ एवं संगठन को मजबूत करने वाले नेताओं में गिने जाते हैं। वे महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव के रूप में मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु एवं पुडुचेरी जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। विभिन्न राज्यों में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
समीर खटीका ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने हरियाणा जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी एक अनुभवी एवं दूरदर्शी नेता को सौंपी है। उन्हें विश्वास है कि संजय एस. दत्त के नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती मिलेगी।