{"vars":{"id": "123258:4912"}}

हलवासिया विद्या विहार में हुआ संस्कृत संवाद प्रतियोगिता का आयोजन

 

स्थानीय हलवासिया विद्या विहार में  संस्कृत परिषद् की ओर से संस्कृत संवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नौवीं व दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृत आचार्य घनानंद शास्त्री पधारे। सरस्वती वंदना व दीप प्रज्ज्वलन  के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

संस्कृत आचार्या संतोष यादव एवं घनानंद शास्त्री ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। छात्रा सोनाक्षी व अनन्या द्वारा वैदिक भाषा संस्कृत में शानदार मंच संचालन किया गया। प्रतियोगिता में छात्रा  हर्षिता वंशिका ,अराध्या ,सान्वी, आकांक्षा, वान्या,अदिति, पावनी, अनन्या,सोनाक्षी, नंदिनी, यशिका, दक्षी, खुशबू, रौनक, जानवी ,साक्षी , अदिति, पावनी एवं छात्र चिराग ने  त्योहारों का महत्व, दहेज प्रथा, स्वच्छता अभियान, आयुर्वेद का महत्व, ऑपरेशन सिंदूर एवं मनीषा हत्याकांड आदि विषयों पर संवाद करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे- कक्षा नौवीं 'ए' से छात्रा हर्षिता व वंशिका ने संयुक्त रूप से  प्रथम स्थान, कक्षा नौवीं  'बी' से छात्रा आकांक्षा व वान्या ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, कक्षा दसवीं 'डी'से छात्रा जानवी व साक्षी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान तथा कक्षा दसवीं 'डी' छात्रा  अदिति व पावनी, कक्षा नौवीं 'ए' आराध्या व सान्वी ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया। मुख्य अतिथि द्वारा  प्रतियोगिता की भूरि -भूरि प्रशंसा की गई। संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने संस्कृत भाषा को  जननी बताया।  

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक डॉक्टर शमशेर सिंह अहलावत ,प्राचार्य विमलेश आर्य व उप-प्राचार्य दीपक वशिष्ठ ने भी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी।प्राचार्य महोदय ने वेदों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सफल आयोजन के लिए आचार्या सारिका अरोड़ा को बधाई दी।

साथ ही उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ
विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास का संचार भी करती हैं। इस अवसर  पर वशिष्ठ विभाग प्रमुख अलेक्जेंडर दास, अमरेंद्र कुमार, माध्यमिक विभाग प्रमुख सुवीरा गर्ग, आचार्य मनोज शर्मा,गोविंद प्रताप मिश्रा, सुमन तंवर एवं अन्य स्टाफ सदस्य  उपस्थिति रहे।