{"vars":{"id": "123258:4912"}}

सत्यप्रकाश पर जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले काबू, विडियो हुई थी वायरल

 

 सत्यप्रकाश पर जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी  मयंक से वारदात वाले दिन प्रयोग की गई एक मोटरसाइकिल को किया बरामद।

  डीएसपी क्राईम अनूप कुमार ने जानकारी देते हुए बतलाया कि दिनांक 6.11.2025 को पीड़ित भानु जो शिकायतकर्ता सत्य प्रकाश का भांजा है उस पर जान से मारने की नीयत से आरोपियों के द्वारा हमला किया गया था जो शिकायतकर्ता सत्य प्रकाश के बीच बचाव करने पर आरोपियों ने सत्य प्रकाश के ऊपर भी जान से मारने की नीयत से हमला किया था।  इस मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता सत्य प्रकाश निवासी पुराना बस स्टैंड भिवानी की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।

थाना सिविल लाईन भिवानी के उप निरीक्षक सत्यनारायण ने अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 19.11.2025 को जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में दो आरोपीयों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान  सुशील कुमार पुत्र दशरथ निवासी पुराना बस स्टैंड भिवानी व मयंक पुत्र श्री भगवान निवासी लोहारू रोड भिवानी के रूप में हुई है।

आरोपी सुनील पीजी चलाने का काम करता है आरोपी पर पहले भी दो अभियोग दर्ज हैं वहीं आरोपी मयंक वारदात वाले दिन मारपीट करने में शामिल था।

 पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों को आज पेश माननीय न्यायालय में किया गया जहां माननीय न्यायालय ने आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं वहीं पुलिस टीम के द्वारा अभियोग में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई एक मोटरसाइकिल, एक कुल्हाड़ी व दो डंडे बरामद किए जा चुके हैं।