{"vars":{"id": "123258:4912"}}

SDM Sandeep Kumar Inspection: तोशाम के उप स्वास्थ्य केंद्र खानक पहुंचे एसडीएम, व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल

एसडीएम संदीप कुमार ने उप स्वास्थ्य केंद्र खानक का औचक निरीक्षण किया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पेयजल, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई।

 

एसडीएम ने उप स्वास्थ्य केंद्र खानक का किया औचक निरीक्षण:-

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पेयजल सहित तमाम व्यवस्था की पड़ताल:-

चार दीवारी, प्रांगण में लगाए गए पेड़ों की संख्या सहित ली अन्य जानकारी: 

तोशाम, 01 अक्टूबर । एसडीएम संदीप कुमार ने उप स्वास्थ्य केंद्र खानक का  औचक निरीक्षण किया।आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पेयजल सहित तमाम व्यवस्था की पड़ताल करके चार दीवारी, प्रांगण में लगाए गए पेड़ों की संख्या सहित अन्य जानकारी बारीकी से ली।

बता दें कि सरकार ने निगरानी व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए इसकी कमान प्रशासन को सौंप दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंजूरी के बाद प्रशासन द्वारा एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नई व्यवस्था के तहत प्रशासन द्वारा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की सीधे निगरानी करना है। कमियों की रिपोर्ट सरकार को भेजी जाती है। व्यवस्था के तहत अधिकारियों द्वारा पेयजल व्यवस्था, पानी की टंकियों की सफाई, शौचालयों की स्थिति और परिसर की स्वच्छता, भवन की समग्र स्थिति व उपयोग, चारदीवारी की स्थिति, बिजली कनेक्शन व पंखे/लाइट,भवन की मरम्मत/नवीनीकरण की आवश्यकता, दिव्यांग जनों के लिए रैंप की उपलब्धता, अग्निशमन/सुरक्षा उपकरण की उपलब्धता, स्वच्छता, सफाई व्यवस्था, परिसर/प्रांगण की सफाई, स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई कर्मी की उपलब्धता, कूड़ेदान की उपलब्धता व निस्तारण व्यवस्था, शौचालयों की सफाई की स्थिति,दिव्यांग-
अनुकूल शौचालय की उपलब्धता, पेयजल सुविधा, पेयजल की गुणवत्ता व नियमित जाँच का रिकॉर्ड, पार्नी की उपलब्धता निरंतर है या नहीं, स्टॉफ की विस्तृत जानकारी आदि शामिल हैं।