{"vars":{"id": "123258:4912"}}

क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जमीन धोखाधड़ी से नाम करवाने के मामले में दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार 

 

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी से एक मोबाइल फोन किया बरामद।

पुलिस अधीक्षक भिवानी  सुमित कुमार के द्वारा जिला पुलिस को जिले में साईबर अपराध को अंजाम देकर आम नागरिकों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर ऐसे आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के निर्देश दिए गए थे इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना साईबर क्राईम पुलिस ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जमीन अपने नाम करवाकर फसल का मुआवजा लेने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गांव जमालपुर निवासी एक महिला ने थाना साईबर क्राईम पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बतलाया कि उनके व उनके परिवार के सदस्यों की गांव जमालपुर व बलियाली में जमीन उनके नाम है दिनांक 15.09.2025 को सीएससी सेंटर पर क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जमीन का नाम दर्ज करवाने के लिए गए थे तो उन्हें पता चला कि कुछ अपराधियों के द्वारा मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के तहत अपने नाम क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जानबूझकर दर्ज करवाकर उसका मुआवजा अवैध रूप से अपने खाते में डलवाया है जो इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना साईबर क्राईम भिवानी में दर्ज किया था।

दिनांक 20.11.2025 को अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना साईबर क्राईम भिवानी के मुख्य सिपाही योगेश कुमार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर आरोपियों के द्वारा अपने नाम का फर्जी पंजीकरण करके मुआवजा धोखाधड़ी से प्राप्त करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान  परवेज पुत्र जोर खान निवासी फिरोजपुर झिरका मेवात के रूप में हुई है।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी  से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

आरोपी परवेज ने धोखाधड़ी से अपना नाम पोर्टल पर दर्ज करवाया था आरोपी को आज पेश माननीय न्यायालय में किया गया जहां माननीय न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं वहीं पुलिस टीम के द्वारा अभियोग में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।