स्व. इंदिरा गांधी ने देश को एकता के सूत्र में बांधे रखने के लिए उठाए थे ऐतिहासिक कदम : प्रदीप गुलिया जोगी
भिवानी :
देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री व आयरन लेडी इंदिरा गांधी एवं झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी शहरी द्वारा स्थानीय रोहतक रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी के नेतृत्व में अन्य कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश हित में उनके द्वारा किए गए अमूल्य कार्यों को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने देश को एकता के सूत्र में बांधे रखने और गरीब व कमजोर वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए। प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने 14 बड़े निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके देश की पूंजी पर आम आदमी का हक सुनिश्चित किया।
इससे समाज के गरीब और मध्यम वर्ग को कृषि और रोजगार के लिए ऋण प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने गरीबी हटाओ के नारे को याद करते हुए कहा कि यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि गरीबों के उत्थान के लिए एक प्रतिबद्धता थी, जिसे बीस सूत्री कार्यक्रम के माध्यम से जमीन पर उतारा गया।
जोगी ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में इंदिरा गांधी के साहसिक नेतृत्व को याद किया, जिसके कारण भारत की शक्ति और कूटनीति का पूरे विश्व ने लोहा माना।
प्रदीप गुलिया जोगी ने अपने बयान में वर्तमान केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लागू की गई जनहित की योजनाओं को जानबूझकर बंद कर रही है या उनका नाम बदलकर उनकी महत्ता को कम कर रही है।
आज की सरकार राजनीतिक द्वेष के चलते उन योजनाओं को खत्म कर रही है या उन्हें कमजोर कर रही है। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र का हनन करने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार लोकतंत्र की गरिमा को दरकिनार का धड़ल्ले से वोट चोरी कर सरकार बना रही है, जिसका कांग्रेस द्वारा पुरजोर विरोध किया जा रहा है।
इस अवसर पर कमल प्रधान, सत्यजीत पिलानिया, धीरज सिंह, समीर खटीक जिला प्रधान एससी सैल, युवा जिला प्रधान मनदीप सुई, एनएसयूआई जिला प्रधान मनजीत लांग्यान, पूर्व पार्षद ईश्वर मान, कुलवंत कोंटिया, अमन तंवर राघव, जिला पार्षद रूपेंद्र ग्रेवाल, सुरेश प्रजापति, पूर्व पार्षद शीला गौरा, बलबीर सरोहा, संजय गांधी, मा. बलवंत घणघस, रजत वाल्मीकि युवा हल्का अध्यक्ष, दीपेश सारसर, लक्ष्मण वर्मा, डा. जयवीर गोयत, चांद पंघाल पूर्व सरपंच, रणदीप हुड्डा, रमेश ढिग़ाव, विरेंद्र बापोड़ा, जयवीर गौरीपुर, श्यामलाल चारण, मुकेश शर्मा ढ़ाणीमाहु, तेजपाल परमार, बिट्टू मास्टर, रवि सोलंकी, महेंद्र गुलिया, अतुल नागर एडवोकेट, हरेंद्र जाखड़, सुमित बराड़, विशाल मखीजा, राजेश बडाला, सुनील कुमार खिच्ची, मनीष श्योराण, रोबिन चौहान, शिव कुमार धानक, सुखपाल, मुकेश गुलिा टिंडू, मुकेश शर्मा, प्रदीप कालीरमन सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।