{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा बोले- नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ देना सबसे बड़ी जनसेवा

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भिवानी में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में शिरकत की। सरकारी योजनाओं के स्टॉल और रक्तदान शिविर का आयोजन।
 

नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना भी सबसे बड़ी जनसेवा है: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

रक्त की एक बूंद असहाय को नया जीवन प्रदान करती है: शिक्षा मंत्री

श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में आयोजित हुआ जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम

भिवानी, 17 सितंबर।  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जनसेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष में स्थानीय श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर में जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा मंत्री ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्त की एक बूंद असहाय को नया जीवन प्रदान करती है। रक्तदान शिविर में 24 युवाओं ने रक्तदान किया। शिक्षा मंत्री ने आशीर्वाद का दीया अभियान के तहत दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने मंदिर परिसर में संचालित अपना घर में आश्रय ले रहे दिव्यांगजनों का भी हालचाल जाना और मिठाई भेंट की। कार्यक्रम में विधायक घनश्याम सर्राफ, डीसी साहिल गुप्ता, एसडीएम महेश कुमार, डीएमसी हरवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एडवोकेट शंकर लाल धुपड़ और पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह मौजूद रहे।

शिक्षा मंत्री श्री ढांडा ने सभी स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को सेवाभाव के साथ राष्टï्र के प्रति समर्पित भावना से सेवा करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना सबसे बड़ी जनसेवा है। इससे जरूरतमंद व्यक्ति को मदद मिलती है। सरकार का मुख्य उद्देश्य अंत्योदय की भावना से पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।

कार्यक्रम में विधायक श्री सर्राफ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सकरार व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि विशेष आयोजन से जनता को सीधा लाभ मिलता है। वहीं डीसी साहिल गुप्ता ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरा महीने जिलाभर में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। नागरिक इन विशेष शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग, बैंकिंग सेवाएं, मीकाढा़, परिवहन विभाग, कृषि विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, पशुपालन विभाग, खाद्य एवं पूर्ति विभाग, जिला बाल कल्याण परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर परिषद, जन स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, एमएसएमई, ग्रामीण विकास विभाग, मत्स्य विभाग, अग्रिशमन विभाग, नागरिक सूचना विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, बिजली निगम के अलावा महात्मा ज्योतिबा फूले धमार्थ ट्रस्ट द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मुरलीधर शास्त्री ने मंदिर की जनसेवा की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा मंत्री व सभी मेहमानों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमबीर कादयान, पीओआईसीडीएस मंजू राणा, लीड बैंक मैनेजर राजन मल्होत्रा, डॉ. सुनील कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापत, महामंत्री रमेश पचेरवाल, रेखा राघव, बबीता तंवर, विजय शेखावत, विनोद चावला, प्रवीण चावला, पार्षद अशोक यादव, रक्तदाता शतकवीर राजेश डुडेजा, रमेश सैनी, विजय सिंहमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।