अखिल भारतीय खटीक समाज हरियाणा के प्रदेश मीडिया प्रभारी बने शम्मी बुंदेला
भरोसे पर खरा उतरना और समाज की उन्नति है एकमात्र लक्ष्य : शम्मी बुंदेला
May 26, 2026, 17:12 IST
भिवानी, 26 मई : हरियाणा में सामाजिक चेतना और संगठन विस्तार को एक नई दिशा देते हुए अखिल भारतीय खटीक समाज के शीर्ष नेतृत्व ने भिवानी के युवा और ऊर्जावान चेहरा शम्मी बुंदेला को प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद से ही न केवल भिवानी बल्कि पूरे प्रदेश के समाज बंधुओं और विशेषकर युवाओं में भारी उत्साह का माहौल है। इस नियुक्ति के बाद नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी शम्मी बुंदेला ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी। अपनी नियुक्ति पर शम्मी बुंदेला ने कहा कि अखिल भारतीय खटीक समाज के राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुंशीरामपाल, प्रधान राष्ट्रीय महासचिव अनिल सोनकर शास्त्री और प्रदेश अध्यक्ष समीर खटीक सहित तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे इस गरिमामयी जिम्मेदारी के योग्य समझा। उन्होंने आगे कहा कि संगठन ने भिवानी जिले की कमान सौंपकर और प्रदेश स्तर पर मीडिया की जिम्मेदारी देकर जो भरोसा दिखाया है, वे उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। बुंदेला ने कहा कि अखिल भारतीय खटीक समाज को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की आवाज पहुंचाना और सामाजिक सहभागिता को बढ़ाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। समाज की उन्नति, एकता, आपसी भाईचारा और कल्याण के लिए दिन-रात काम करना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। हम मिलकर समाज के युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में शम्मी बुंदेला समाज की कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज की उपलब्धियों को मुख्यधारा की मीडिया में प्रमुखता से उठाने का काम करेंगे।