{"vars":{"id": "123258:4912"}}

फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर में आयोजित होगा शुक्रवार 5 जून को प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मेलन - डॉ इंदु बंसल जैन 
 

- विश्व पर्यावरण दिवस पर होगा पौधारोपण 

- श्रमजीवी पत्रकारों को वितरित होंगे निःशुल्क स्वास्थ्य कार्ड 
 

 

3 जून, चंडीगढ़

हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों की सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का आगामी प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मेलन शुक्रवार 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर में आयोजित होगा।

उक्त विषय पर अधिक जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंदु बंसल जैन ने बताया कि इस प्रदेशस्तरीय पत्रकार सम्मेलन में उपस्थित सभी श्रमजीवी पत्रकारों को फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य कार्ड व विशेष उपहार वितरित किए  जाएंगे।

डॉ बंसल ने बताया सम्मेलन में उपस्थित सभी श्रमजीवी पत्रकारों के लिए जलपान व भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है।

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रही वरिष्ठ पत्रकार डॉ बंसल ने बताया कि यह पत्रकार सम्मेलन विश्व पर्यावरण दिवस पर फोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर में पौधारोपण के साथ आरंभ होगा। इस सम्मेलन में हरियाणा प्रदेश के लगभग सभी जिलों से सैकड़ों श्रमजीवी पत्रकार शामिल होंगे साथ ही फोर्टिस अस्पताल मानेसर के वरिष्ठ चिकित्सक, प्रबंधक व प्रदेशभर से गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।