{"vars":{"id": "123258:4912"}}

कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाए: श्रुति चौधरी 

 

भिवानी:

गांव देवराला में भाजपा कैरू मंडल की नवगठित कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि सरकार हर समय जनता की सेवा के लिए तत्पर रहती हैं।

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जब से हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनी है वो किसान मजदूर व्यापारी कर्मचारी युवा महिलाओं सहित सभी वर्गो के कल्याण के लिए योजनाएं चला रही हैं कार्यकर्ता उन योजनाओं के बारे में लोगों को बताए ताकि सभी को लाभ मिल सकें।
अभी बिजली के बकाया बिलों पर सरचार्ज माफ किया है एक मुश्त भरने पर दस प्रतिशत मूल में से भी माफ किया गया है। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि तोशाम मेरा घर है। कभी भी कोई भी कार्यकर्ता बिना झिझक सार्वजनिक काम के लिए आए। विकाश में कोई कसर नहीं छोडूगी
जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की नीति पर चलते हैं।

पहलगाम आतंकी हमले का बदला आपरेशन सिंदूर के रूप में लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि ये नया भारत है पहले छेड़ेंगे नहीं। छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। आज ब्रह्मोस मिसाइल राफेल जैसे लड़ाकू विमान हमारी ताकत है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं की बदौलत ही लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। चरखी दादरी में लोकसभा सत्र की तिरंगा यात्रा का आयोजन सांसद धरमवीर सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। तोशाम में विधानसभा सत्र का कार्यक्र राज्यसभा सांसद किरण चौधरी के नेतृत्व में किया जाएगा। सभी कार्यकर्ता समय पर पहुंचे।
इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी पंचायती राज प्रकोष्ठ रमेश लालावास बीडीसी, मंडल अध्यक्ष सतीश खापड़बास, अमरसिंह हालुवास, प्रदीप गोलागढ़, कुलदीप मेहला मंडल अध्यक्ष ईशरवाल, नरेंद्र दरियापुर, सुनील शास्त्री, रमेश पचेरवाल, राजेश जांगड़ा पूर्व मंडल अध्यक्ष, पृथवी शर्मा, सोनिया जीतवनबास, प्रमिला, संदीप जुई, राजेश लांबा जुई, नरेंद्र बाबरवास, महामंत्री अरुण लालावास, बिजेंद्र धारवानबास, अनिल बलौदा, मामन देवराला, अशोक चेयरमैन, कुलदीप मनसरबास, जय प्रकाश लेघा, अक्षय जुई, नरेश लालावास, भीष्म सुंगरपुर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।