श्रुति चौधरी 12 अक्टूबर को पंचायत भवन में जीएसटी में किए गए सुधारों की देंगी जानकारी
तोशाम।
प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग की केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी 12 अक्टूबर को स्थानीय पंचायत भवन में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।
सिंचाई मंत्री केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में किए गए सुधारों की जानकारी देंगी और आमजन से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए आह्वान करेंगी।
तोशाम के भाजपा संयोजक एडवोकेट हरि सिंह सांगवान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिंचाई मंत्री 12 अक्टूबर को तोशाम के पंचायत भवन में क्षेत्र के व्यापारियों सहित आमजन से रूबरू होंगी। लोगों की समस्याएं सुनेंगी और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण बचाने का अनुरोध भी करेंगी।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उनके साथ रहेंगे। सिंचाई मंत्री विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी और अधिकारियों को जरूरी निर्देश देंगी। केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।