श्रुति चौधरी बुधवार को तोशाम वासियों को देंगी करोड़ों रुपयों के विकास कार्यो की सौगात
Jan 6, 2026, 16:52 IST
तोशाम।
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास और सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी बुधवार को तोशाम वासियों को करोड़ों रुपयों के विकास कार्यो की सौगात देंगी।
उपायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी तोशाम में दोपहर 1.00 बजे बूस्टिंग स्टेशन,बीपीएल कॉलोनी व स्टॉर्म वाटर प्रोजेक्ट का शिलान्यास और जल आपूर्ति योजना के विस्तार का उद्घाटन करेंगी। तत्पश्चात श्रुति चौधरी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता की शिकायतें सुन कर अधिकारियों को दिशा निर्देश देंगी।