{"vars":{"id": "123258:4912"}}

 श्रुति चौधरी शनिवार को तोशाम विधानसभा क्षेत्र में 1649.56 लाख रूपये की विकास परियोजनाओं का करेंगी शिलान्यास व उद्घाटन

 

 तोशाम।
 हरियाणा सरकार की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी शनिवार को लगभग 1649•56 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगी।
डीसी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कैरु बीडीपीओ कार्यालय में प्रातः 11:00 बजे 204•90 लाख रुपये की  सिंचाई विभाग की परियोजनाएं जिसमें चौधरी बंसीलाल चैनल पंप हाउस नंबर 3, पंप हाउस नंबर 4 और पंप हाउस नंबर 5 शामिल है।

तीनों पंपों के नवीनीकरण का उद्घाटन किया जाएगा। इसी प्रकार कैरू ब्लॉक में जिला विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा 21 गांव में 879.69 लाख रुपये की धनराशि की 49 विकास परियोजनाओ का शिलान्यास व उद्घाटन किया जाएगा।

सरकार की विभिन्न स्कीमों में इनमें एमजीवीवाई, एचआरडीएफ,डिस्टेंशनग्रांट, एमपी लैंड, डीप्लान, और वीएएनजीवाई स्कीमों के तहत 21 गांवों में भानगढ़, डांगर, धारवान बास, ढाबढाणी, गोलागढ़, इन्दीवाली, जीतवानबास, जूई कलां, कैरू, खेरपुरा, कुसुंबी, लहलना, लालावास, लेघाभानान, लेघा हेतवान, लोहानी, मानसरबास, पोकर वास, शिमलावास, सुंग़रपुर व टिटनी आदि गाँवों की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगी। इसी प्रकार तोशाम रेस्ट हाउस में दोपहर 1:00 बजे तोशाम ब्लॉक के 13 गांव में 564• 97 लाख रुपये की विभिन्न 17 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगी। तोशाम ब्लॉक के रिवासा, बजीना, बिड़ौला, अलखपुरा, भारीवास, दुल्हेड़ी, पटौदी कलां, संडवा, तोशाम, पिजोखरा बागानवाला, छप्पार जोगीयान व ढाणी माहू आदि गांवो की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगी।
बॉक्स
केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी शनिवार को सुबह 10:00 बजे गांव गोलागढ़ में भूतपूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल जी समाधि पर पुष्प अर्पित करेंगी। वहीं दोपहर बाद 4:00 बजे तोशाम पंजाबी धर्मशाला में 31 मार्च को तोशाम में प्रस्तावित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित प्रगतिशील रैली के बेहतर क्रियान्वन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करेंगी।