Bawani Khera Police Arrest Three Accused: भिवानी शुभम हत्याकांड में बड़ी सफलता: पुलिस ने तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे गए
शुभम हत्याकांड में थाना बवानी खेड़ा पुलिस को एक और सफलता, तीन आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन डंडे किए बरामद।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला में हत्या जैसे संगीन अपराधों को अंजाम देने वाले आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने शुभम हत्याकांड में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 04.11.2026 को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
*शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार*, उसका भाई शुभम दिनांक 01.11.2026 को रात करीब 09 बजे अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में बैठकर गया था। जब उसका भाई शुभम गाड़ी से नीचे उतरा तो वहां पहले से मौजूद युवकों ने उस पर लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान शुभम को गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए हिसार के आधार अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर थाना बवानी खेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू की गई थी।
थाना बवानी खेड़ा के प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। उप निरीक्षक पवन कुमार ने दिनांक 04.11.2026 को इस मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निम्नानुसार हुई है:
1. बलविंदर सिंह पुत्र जसपाल सिंह, निवासी जमालपुर।
2. समीर पुत्र सोमबीर, निवासी जमालपुर।
3. संदीप पुत्र सियाराम, निवासी जमालपुर।
*पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन डंडे बरामद किए गए हैं।* उल्लेखनीय है कि इस अभियोग में इससे पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्रकार अब तक शुभम हत्याकांड में कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए उपरोक्त तीनों आरोपियों को आज दिनांक 05.11.2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय द्वारा आरोपियों को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
वहीं, इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।