{"vars":{"id": "123258:4912"}}

पिता से रूठ कर भागी सिरसा की छात्रा से गैंगरेप 

 

सिरसा की गैंगरेप पीड़िता लड़की बरामद हाे चुकी है। दो आरोपी गिरफ्तार भी हो चुके हैं, जिनमें एक छात्र और दूसरा फाइनेंसर है।

कैसे एक छोटी सी गलती से दोनों युवकों के चंगुल में लड़की फंसी और कैसे 3 दिन उसकी जिंदगी से सबसे बुरे साबित हुए? पुलिस की पूछताछ में पीड़िता ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की को उसके पिता ने किसी बात पर डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर से चली गई। घर से तो निकल गई, लेकिन जाए कहां, इस उलझन में फंस गई। कुछ राह दिखाई नहीं दी तो रेलवे स्टेशन सिरसा पहुंच गई।

इसी दौरान वहां पहुंची एक ट्रेन में सवार हो गई। ट्रेन चल पड़ी तो लड़की रोने लगी। इसी दौरान रोहतक के रिठल फोगाट गांव का रहने वाला छात्र अमन उसके पास पहुंचा। पहले पानी आदि पिलाकर चुप कराया और फिर घर से भागने का पता चलने पर लड़की को अपनी बातों में फंसा लिया।

उसे घुमाने-फिराने और बड़े-बड़े सपने दिखाकर उसे गुरुग्राम ले गया। यहां अमन उसे अपने फाइनेंसर रिश्तेदार अमित के फ्लैट में ले गया, जहां 3 दिन तक उसके साथ दोनों ने गैंगरेप किया।