{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Siwani Jeweler Robbery Case: स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने लूटे गए 470 ग्राम चांदी के आभूषणों के साथ पांचवें आरोपी को किया गिरफ्तार

सिवानी में ज्वेलरी दुकान संचालक पर हमला कर आभूषण लूटने के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार। 470 ग्राम चांदी बरामद।
 

स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने ज्वेलरी दुकान संचालक पर हमला कर सोने-चांदी के आभूषण लूटने के मामले में पांचवें आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों से 470 ग्राम चांदी के आभूषण किए बरामद।

अरुण निवासी वार्ड नंबर -08 सिवानी ने थाना सिवानी पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि पुराना बस स्टैंड, सिवानी के पास उनकी ज्वेलर्स की दुकान है। दिनांक 14.08. 2026 को सुबह उसका भाई विक्की स्कूटी पर दुकान पर आया था और दुकान का शटर खोलने लगा। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार 03 आरोपियों ने उसके ऊपर हमला कर दिया और दो बैग लूटकर मौके से फरार हो गए।

स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों का गहनता से विश्लेषण करते हुए दिनांक 10.09. 2026 को ज्वेलर्स से सोने-चांदी के आभूषण लूटने के मामले में पांचवें आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के उप निरीक्षक विनोद कुमार ने आरोपी को सिरसा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

✍️*गिरफ्तार आरोपी की पहचान  रमेश पुत्र हरजीत निवासी फतेहपुर जिला सिरसाके रूप में हुई है।*

पुलिस टीम टीम के द्वारा अभियोग में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है वहीं आरोपी रमेश को आज पेश माननीय न्यायालय में किया गया जहां माननीय न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।