Sewa Setu Camp Siwani News: नगरपालिका चेयरपर्सन वंदना केडिया ने किया मेले का शुभारंभ, योजनाओं की दी जानकारी
सिवानी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सेवा सेतु कैंप और अंत्योदय परिवार उत्थान मेला आयोजित हुआ। चेयरपर्सन वंदना केडिया ने लोगों को योजनाओं के प्रति प्रेरित किया।
नगरपालिका चेयरपर्सन वंदना केडिया ने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित
शहरी क्षेत्र के लिए लोकनिर्माण विभाग विश्राम गृह सिवानी में हुआ सेवा सेतु और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला फेज-2.0 का हुआ आयोजन
विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर दी लोगों को योजनाओं की जानकारी
सिवानी, 2 अक्तुबर। स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सेवा संकल्प अभियान के तहत शहरी क्षेत्र के लिए सेवा सेतु कैंप और मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला फेज-2.0 का आयोजन किया गया। नगरपालिका चेयरपर्सन वंदना केडिया ने मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने यहां पहुंचे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं स्टॉलों पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकों को योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दें। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार योजनाओं की जानकारी को लेकर नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी लगाए गए।
नगरपालिका चेयरपर्सन ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया। चेयरपर्सन केडिया ने कहा कि सेवा सेतु शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अंत्योदय व जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ देकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरा होने उपलक्ष में 17 सितंबर से शुरू होकर एक माह चलने वाले इस अभियान के तहत विगत दिनों में अनेक जागरूकता कार्यक्रम हो चुके हैं। जिनमें सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मुलन हो,या आंगनबाड़ी में चल रहे आंगन मिलन कार्यक्रम हो, अभी कई और कार्यक्रम बाकी हैं। निरंतर इस प्रकार के आयोजनों के माध्यमों से कैंप लगाकर सरकार निरंतर प्रयासरत है। सिवानी नगरपालिका का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों तक सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की जानकारी पहुंचे, जिससे पात्र व्यक्ति तक हर हाल में लाभ पहुंचे।
इस दौरान प्रमुख समाज सेवी राजेश केडिया, जिला कल्याण अधिकारी देवेन्द्र सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी ,राजकुमार नगरपालिका सचिव सुनील कुमार,उप अधीक्षक प्रवीन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी व गणमान्य मौजूद रहे।