PM-CM के पोस्टर पर कालिख पोती
सिरसा में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष जेपी नड्ड और CM नायब सैनी के पोस्टरों पर कालिख पोती।
पानीपत, सिरसा, करनाल, फतेहाबाद में कांग्रेस नेता कालिख पोतते दिखे। इस दौरान पोस्टर पर वोट चोर गद्दी छोड़ लिखा गया। इंडिया यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया (फेसबुक) अकाउंट पर इसके वीडियो भी शेयर किए गए।
पोस्टरों पर कालिख पोतने पर BJP नेता भड़क गए हैं। BJP नेताओं ने सिरसा में सिविल लाइन थाने में शिकायत दी। पुलिस के मुताबिक 5 लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।
पानीपत शहर में पुराना बस स्टैंड के पास दीवार पर लगे PM के पोस्टर पर कालिख पोती गई। वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लिखा गया। इसके साथ नेशनल हाईवे-44 पर PVR मॉल के पास रेलिंग पर चढ़ कर PM के पोस्टर पर ब्लैक स्प्रे किया गया। सिटी थाना के प्रभारी राजवीर ने कहा कि अभी कुछ देर पहले जानकारी मिली है। युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
सिरसा BJP के मीडिया प्रभारी कपिल ने बताया कि वह गुरुवार शाम करीब साढ़े 7 बजे तक वहां कार्यालय में सभी बैठे हुए थे। इसके बाद वह वहां घर आ गए और दो स्टाफ रात को वहां रहता है। वह दोनों कार्यालय के अंदर खाना बना रहे थे। ऐसे में रात को कुछ लोग आए और पोस्टर पर कालिख पोत दी। इसकी सूचना पर वह सभी कार्यालय पहुंचे।
पोस्टर पर कालिख पोतते समय किसी का पता नहीं था, तो अज्ञात के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। बीजेपी नेता अमन चोपड़ा ने कहा कि ये शरारती तत्व नहीं, बल्कि कांग्रेस के भेजे हुए हैं।