बेटे ने मां और उसके प्रेमी की हत्या की
सिरसा में बेटे ने मां और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। देर रात प्रेमी महिला के घर आया था। जहां बेटे ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उसने दोनों का चुन्नी से गला दबा दिया।
इसके बाद बेटा मां के शव को गाड़ी में डालकर थाने पहुंचा। इस पर पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अभी पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर जा रही है।
महिला की पहचान अंगूरी देवी(55) और प्रेमी की पहचान लेखराज के रूप में हुई है। यह मामला गांव सिकंदरपुर में गुरुवार रात करीब 2 बजे सामने आया।
गुरुवार रात को पड़ोसी लेखराज महिला के घर आया। इसका पता महिला के बेटे को चल गया। उसने दोनों को पकड़ लिया। स दौरान बेटे राजकुमार ने अपनी मां और लेखराज का गला दबा दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।
सदर थाना के सब इंस्पेक्टर लेखराज का कहना है कि राजकुमार विवाहित है। उसके 3 बच्चे हैं। घटना के वक्त उसकी पत्नी सुनीता और बच्चे घर में थे। इस बीच पड़ोसी उसके घर पहुंचा। जहां उनका झगड़ा हो गया। अभी टीम मौके पर जाकर जानकारी जुटा रही है।