{"vars":{"id": "123258:4912"}}

विद्यार्थी जीवन में खेल का होना बहुत जरूरी:  संजीव कुमार

 

भिवानी।

स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्त्वावधान में हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्थानीय भीम स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की 69 वीं अंडर-19 स्कूली एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक संजीव कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहें।

उन्होंने खिलाडिय़ों से परिचय लिया और प्रतियोगिता में अपना बेहतरीन प्रदर्शन का आह्वïान किया। जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने संयुक्त निदेशक का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया और प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
संयुक्त निदेशक ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेल का होना बहुत जरूरी होता हैं। खेल से मानसिक और शारीरिक विकास होता है।

हमारे देश में हरियाणा खेलों में सबसे आगे है। देश के लगभग सभी राज्यों से आए हुए खिलाडिय़ों का भीम स्टेडियम मेंं स्वागत है। सभी खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलें। खेल में हार-जीत होती रहती है, खिलाड़ी को हार से निराश नहीं होना चाहिए बल्कि हार से सबक लेकर ओर अधिक मेहनत करके जीत में बदलना चाहिए।
वहीं प्रतियोगिता में लंबी कूद प्रतियोगिता के फाइनल में केरल के मोहम्मद असील प्रथम स्थान पर रहे और केवीएस के मानवित एन दूसरे स्थान व उत्तर प्रदेश से रजत कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि ने इन सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डीपी देवेन्द्र अत्री ने प्रतियोगिता में मंच संचालन किया। इस दौरान उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव कुमार तंवर, जिला खेल अधिकारी विद्यानंद यादव, खेल प्रतियोगिता के नोडल कोच सत्यवान नागिल, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान अमित डागर सहित अनेक राज्यों से आए कोच व खिलाड़ी मौजूद रहे।