भिवानी में स्टूडेंट ने टीचर का सिर फोड़ा
भिवानी
गांव ढाणा लाडनपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं के छात्र ने अपने हिंदी शिक्षक पर हमला कर दिया। घटना तब हुई जब शिक्षक ने छात्र को शरारत करने से रोका और प्रिंसिपल के कमरे में ले गया।
इसी दौरान छात्र ने शिक्षक के सिर पर पंचनुमा हथियार से वार कर दिया। इससे शिक्षक घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
घायल शिक्षक शिवकुमार (पीजीटी हिंदी) ने बताया कि सुबह करीब 9:15 बजे वह कक्षा में थे। इसी दौरान एक छात्र ने अपने बैग से आगे बैठे बच्चे के सिर पर वार किया। जब उन्होंने टोका तो छात्र ने अकड़ दिखाते हुए कहा कि वह स्कूल सिर्फ "एंजॉयमेंट" के लिए आता है। इसके बाद उसने हमला कर दिया।
भिवानी के गांव ढाणा लाडनपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं के छात्र ने अपने हिंदी शिक्षक पर हमला कर दिया।
घटना तब हुई जब शिक्षक ने छात्र को शरारत करने से रोका और प्रिंसिपल के कमरे में ले गया।
इसी दौरान छात्र ने शिक्षक के सिर पर पंचनुमा हथियार से वार कर दिया। इससे शिक्षक घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
घायल शिक्षक शिवकुमार (पीजीटी हिंदी) ने बताया कि सुबह करीब 9:15 बजे वह कक्षा में थे। इसी दौरान एक छात्र ने अपने बैग से आगे बैठे बच्चे के सिर पर वार किया। जब उन्होंने टोका तो छात्र ने अकड़ दिखाते हुए कहा कि वह स्कूल सिर्फ "एंजॉयमेंट" के लिए आता है। इसके बाद उसने हमला कर दिया।
सदर थाना के जांच अधिकारी प्रवेश कुमार ने बताया कि ढाणा लाडनपुर में पीजीटी हिंदी टीचर शिवकुमार पर उसी के स्कूल के छात्र को शरारत करने पर रोक-टोक दिया। जिसके कारण छात्र अपने पास पंच जैसा कोई नुकीला हथियार लिए हुए था। जिससे टीचर के सिर में वार कर दिया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घायल के बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।